September 8, 2024
GohanaHaryana

नप ने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया

नप ने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया

हरियाणा उत्सव, गोहाना:

नगर परिषद परिसर में सफाई कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह की अध्यक्षता ईओ राजेश वर्मा ने की। संयोजन सफाई निरीक्षक दुर्गा देवी ने किया। मुख्य अथिति के रूप में नप चेयरपर्सन रजनी विरमानी पहुंची।
उन्होंने कर्मचारियों को लोहडी पर्व की शुभकामनाएं दी। सभी सफाई कर्मचारियों को रेवड़ी, मूंगफली व खाद्य सामग्री भेंट कर सम्मानित किया। चेयरपर्सन ने कहा कि बसंत आगमन के साथ पौष महीने की आखिरी रात 13 जनवरी को मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर लोहड़ी मनाई जाती है। यह पर्व लोगों में नई उमंग और उत्साह का संचार करता है। इसलिए इसे जीवन शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है। कोरोना संक्रमरण के दौरान सफाई कर्मचारियों योद्धा की तरह काम किया है। शहर को साफ व स्वच्छ रखने और शहर के विकास के काम का श्रेय सफाई कर्मचारियों को जाता है।
इस मौके पर सफाई निरीक्षक दुर्गा देवी, पार्षद जगदीश राय, रविंद्र, ललित शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related posts

मांगों को लेकर 11 नवंबर और 12 दिसंबर को अध्यापक करेंगे विरोध प्रदर्शन

Haryana Utsav

हरियाणा बोर्ड का अजब इंसाफ: दृष्टि बाधित सुप्रिया को गणित के पेपर में मिले थे 100 में से सिर्फ 2 अंक, 5000 रुपए खर्च कर री-चैकिंग कराई तो आ गए पूरे 100

Haryana Utsav

गोहाना में दर्जनों कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए

Haryana Utsav
error: Content is protected !!