DelhiPolitics

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट

-हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी 90 सीटों पर भाजपा की रणनीति पर चर्चा हुई

Haryana Utsav सोनीपत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राई से विधायक मोहनलाल बडोली ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से पहली मुलाकात थी।
नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात के संबंध में बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बडोली ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सभी 90 सीटों पर भाजपा की रणनीति पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के द्वारा फैलाई गई भ्रम की राजनीति को खत्म करके सच्चाई की जीत होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कहा कि हरियाणा में भाजपा का संगठन तीसरी बार सरकार के गठन के लिए तैयार है। पूरे प्रदेश में बैठकों का दौर जारी है और जल्द ही प्रदेश भर के नेता और मंत्री बूथ स्तर पर उतरेंगे।
इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली को अपने संगठन के अनुभव का पूर्ण इस्तेमाल करके मजबूती से चुनाव के लिए भाजपा संगठन को तैयार करने के लिए कहा।

Related posts

राहुल गांधी ने कहा- जो कृषि कानूनों को सही बता रहे हैं, वो क्या खाक किसानों के पक्ष में हल निकालेंगे

Haryana Utsav

मौसम विभाग की चेतावनी, हरियाणा सहित इन राज्यों में चलेगी शीतलहर

Haryana Utsav

कांग्रेस ने बरोदा हलके में विकास कार्यों की अनदेखी की- प्रीतम खोखर

Haryana Utsav
error: Content is protected !!