September 8, 2026
Gohana

बीपीएस मेडिकल कॉलेज में 2.5 करोड़ रुपये के खरीदे जाएंगे आधुनिक उपकरण

-अत्याधुनिक लैब उपकरण और तीन नए एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन को मिली मंजूरी
-भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल में बढ़ेगी सुविधाएं

हरियाणा उत्सव/भंवर सिंह
गोहाना-
भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अस्पताल में करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक उपकरण स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। नई सुविधाओं से ऑपरेशन थिएटर, रेडियोलॉजी विभाग और लैब की कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा मरीजों को अधिक सटीक जांच और उपचार मिल सकेगा।
मेडिकल कालेज के अस्पताल में एक्स-रे सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए दो मोबाइल फ्लैट पैनल डिटेक्टर सी-एआरएम यूनिट स्थापित की जाएंगी। इनकी मदद से चिकित्सकों को ऑपरेशन के दौरान हड्डियों, जोड़ों और आंतरिक अंगों की वास्तविक समय में डिजिटल तस्वीरें देखने की सुविधा मिलेगी। इससे जटिल सर्जरी अधिक सटीक तरीके से की जा सकेंगी और मरीजों के उपचार की गुणवत्ता में सुधार होगा। इसके अलावा रेडियोलॉजी विभाग में डीआर (डिजिटल रेडियोग्राफी) सिस्टम भी लगाया जाएगा, जिससे एक्स-रे जांच की प्रक्रिया और अधिक तेज व प्रभावी बनेगी। अस्पताल की लैब में फुली ऑटोमैटिक बायो-केमिस्ट्री एनालाइजर स्थापित किया जाएगा। इस मशीन के माध्यम से एलएफटी, केएफटी सहित कई महत्वपूर्ण जांचें बिना मानवीय हस्तक्षेप के की जा सकेंगी। इससे जांच रिपोर्ट अधिक सटीक और कम समय में उपलब्ध हो पाएंगी, जिसका सीधा लाभ मरीजों को मिलेगा। वहीं ऑपरेशन थिएटर की क्षमता बढ़ाने के लिए तीन नए एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन भी लगाए जाएंगे। वर्तमान में अस्पताल में आठ वर्कस्टेशन संचालित हैं, जिनकी संख्या बढक़र 11 हो जाएगी। इससे एक साथ अधिक ऑपरेशन किए जा सकेंगे और मरीजों की लंबी प्रतीक्षा सूची कम करने में मदद मिलेगी। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि नई तकनीक और आधुनिक उपकरणों के जुडऩे से मरीजों को बड़े शहरों जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

डॉ. जेसी दुरेजा, निदेशक, बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां
डॉ. जेसी दुरेजा, निदेशक, बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां

सरकार ने अस्पताल में नई मशीनें और लैब में सुविधाएं बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। जल्द परियोजनाओं पर काम कराया जाएगा। इसके बाद मरीजों को अधिक सुविधाएं मिलेंगी और आपरेशनों में तेजी आएगी
डा. जेसी दुरेजा, निदेशक, मेडिकल कालेज

Related posts

कोरोना की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम के लिए वैक्सीन जरूरी: डा. आनंद अग्रवाल

Haryana Utsav

शिक्षण संस्थानों में बनाया रक्षा बंधन का पर्व

Haryana Utsav

अपने गांव को हरा-भरा बनाने के लिए युवाओं ने लिया संकल्प

Haryana Utsav
error: Content is protected !!