गलियों में बने अवैध चबूतरों पर जल्द होगी कार्रवाई: एसडीएम अंकित कुमार
हरियाणा उत्सव/ भंवर सिंह
गोहाना, 5 अक्टूबर
सोमवार को गोहाना एसडीएम कार्यालय में समाधान शिविर आयोजन किया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम अंकित कुमार की। उन्होंने कहा कि शिविर में पहुंची शिकायतों का निदान प्राथमिकता के आधार पर करें। लंबित शिकायतों का भी समयबद्ध निराकरण करना सुनिश्चित करें।
एसडीएम अंकित कुमार ने कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त हुई शिकायतों में गली से अवैध कब्जा हटवाने बारे, इंतकाल दर्ज करवाने बारे, वृद्धावस्था पेंशन बनवाने बारे तथा फैमिली आईडी में इनकम ठीक करवाने बारे जैसी शिकायतें प्राप्त हुई। सभी शिकायतों को जल्द समाधान किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही उचित दिशा निर्देश दिए गए। जिन शिकायतों का समाधान मौके पर नहीं हो पाता है उनको भी सीमित समय में हल करने का प्रयास किया जाता है। इस मौके पर नायब तहसीलदार हेमंत कुमार, खानपुर कलां के नायब तहसीलदार अंजू, नगर परिषद सचिव सुंदर शर्मा, बीडीपीओ परमजीत, बीडीपीओ अश्विनी कुमार, बीडीपीओ कथूरा पूनम चंदा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी अशोक कुमार, बिजली विभाग के एसडीओ कपिल यादव, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नरेंद्र लाठर व सहायक रजिस्टार प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।
