Gohana

गोहाना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने किया योग

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

-एसडीएम अंकित कुमार ने कहा आज की भागदौड़ की जिंदगी में योग जरूरी।

Haryana Utsav/ भंवर सिंह
गोहाना 21 जून।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गोहाना के शहीद मदन लाल धींगड़ा स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।

गोहाना एसडीएम अंकित कुमार ज्योत प्रज्जवलित कर योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए
गोहाना एसडीएम अंकित कुमार ज्योत प्रज्जवलित कर योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए

गोहाना एसडीएम अंकित कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एडीएम अंकित कुमार ने लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरे विश्व ने अपनाया है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली में प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रतिदिन योग करना आवश्यक है। नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और अपने परिवार तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व तथा इसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं कथूरा ब्लॉक के नरवाल भवन कथूरा में भी योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया।  इस मौके पर बीईओ बलजीत गहलावत, नगर परिषद सचिव सुंदर, सीडीपीओ सुशीला, नरेन्द्र गहलावत, नागराज, डॉ. अक्षय आदि मौजूद रहे।

Related posts

अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों ने कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा को दिया ज्ञापन

Haryana Utsav

– ACS ने मंडियों में बिना शेड्यूल लाई गई फसल की खरीद के दिए निर्देश 

Haryana Utsav

भगवान वाल्मीकि का प्रकट उत्सव 13 अक्तूबर को गोहाना में राज्य स्तर पर मनायेंगे

Haryana Utsav
error: Content is protected !!