Gurugram

जय बालाजी स्पोर्टस एकेडमी को खेलो इंडिया से मिली मान्यता

 साइ निदेशिका ने किया शुभारंभ
-डायरेक्टर रितु ए पाठिक ने एकेडमी का किया निरीक्षण
हरियाणा उत्सव/ भंवर सिंह
गोहाना:- जींद रोड स्थित खंदराई मोड़ पर संचालित जय बालाजी बॉक्सिंग एकेडमी को खेलो इंडिया से मान्यता मिलने के बाद क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। मान्यता के शुभारंभ अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण सोनीपत (साई) की एग्जीयूटिव डायरेक्टर रितु ए पाठिक एकेडमी पहुंचीं। उन्होंने रिबन काटकर एकेडमी में खेलो इंडिया मान्यता का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एकेडमी के मुख्य कोच नवीन हुड्डा ने की, जबकि एकेडमी के संचालक जितेंद्र हुड्डा का मार्गदर्शन रहा।

उन्होंने पूरी एकेडमी का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं व इन्फ्रास्ट्रक्चर की जानकारी ली। उन्होंने बॉक्सरों से बातचीत कर उनकी मेहनत, प्रशिक्षण और खेल को लेकर तैयारियों के बारे में भी जाना। एकेडमी की व्यवस्थाओं और आधुनिक सुविधाओं को देखकर उन्होंने सराहना की।
रितु पाटिका ने कहा कि जय बालाजी बॉक्सिंग एकेडमी का इन्फ्रास्ट्रक्चर काफी बेहतर है। यहां खिलाडिय़ों को आगे बढऩे के लिए अच्छा माहौल मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस एकेडमी से भविष्य में कई प्रतिभाशाली बॉक्सर निकलकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
एकेडमी संचालक जितेंद्र हुड्डा ने कहा कि खेलो इंडिया से मान्यता मिलना एकेडमी और खिलाडिय़ों के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और आगे बढऩे के नए अवसर मिलेंगे।

Related posts

मौसम विभाग की चेतावनी, हरियाणा सहित इन राज्यों में चलेगी शीतलहर

Haryana Utsav

गुरुग्राम में बड़ा हादसा:निर्माणाधीन भवन का हिस्सा गिरने से 2 मजदूरों की मौत

Haryana Utsav

बढ़ गया सोने का भाव, चांदी में भी आया उछाल, जानिए क्या हो गई हैं कीमतें

Haryana Utsav
error: Content is protected !!