September 21, 2026
GohanaGurugram

कहां कहां मनाया संविधान दिवस

Dr Ambedkar Chowk

संविधान धर्म-निरपेक्ष और सम्मानित ग्रंथ दिवस मनाया

विभिन्न संगठनों ने मनाया संविधान दिवस

हरियाणा उत्सव, गोहाना:

संविधान बनने के 71 वर्ष पूरे होने पर बृहस्पतिवार को 72वां संविधान दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों व सामाजिक संगठनों ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें सभी ने बाबा साहेब डा. भीम राव आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Sanvidhan
Sanvidhan

गांव माहरा में माहरा अंबेडकर भवन समिति द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। समिति के प्रधान अमित सभरवाल ने कहा कि संविधान को लागू हुए 71 साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने बाबा साहेब के बताए मूल मंत्रों का अमल करने की अपील की। इस मौके पर आंनद प्रकाश, विकास कुमार, सुरेंद्र नरवाल, श्रीभगवान सभरवाल, मनोज कुमार, अजीत निंबडिया, जय भगवान सभरवाल आदि ने डा. अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पार्पित कर नमन किया।

Barota College
वहीं राजकीय कोलजे बडौता में संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। समारोह की अध्यक्षता कालेज प्राचार्य संगीता सपड़ा ने की। उन्होंने कहा कि हमें संविधान में गहरी निष्ठा की प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर उन्होंने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को संविधान और मूल्यों की शपथ भी दिलवाई। राजनीतिक विज्ञान के शिक्षक सतीश मलिक ने विद्यार्थियों को संविधान समिति के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एनसीसी प्रभारी शमशेर भंडेरी, सरिता मलिक, सुशीला राठी, अंजू कौशिक, अमित राठी, कविता, ज्योति, शान देवी, अर्जुन सिंह, बिजेंद्र, शैलेश, विनोद कुमार, जय प्रकाश शर्मा, गीता आदि मौजूद रहे।

Dr Abedkar

वहीं आजाद हिंद देशभगत मोर्चा ने चौपडा कालोनी में संविधान दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के संरक्षक आजाद सिंह डांगी ने की। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान बनकर तैयार हो गया था। 26 जनवरी 1950 को पूरे देश में संविधान लागू कर दिया गया था। डा. भीमराव अंबेडकर संविधान प्रारुप समिति के अध्यक्ष थे। इस मौके पर सुभाष दरोगा, कृष्ण लाल पांचाल, सूबे सिंह, दीपक कुमार, अरविंद डांगी आदि मौजूद रहे।

Advocate
 गोहाना बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने संविधान दिवस को धूमधाम से बनाया। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने संविधान निर्माता डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पार्पित किए। अंबेडकर के बताए नियमों का पालन करने की शपथ ली। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद अग्रवाल, रणजीत, सहसचिव संजय शर्मा, रामानंद धनखड, राजीव चौपडा, सोनिया पांचाल, कुलदीप मलिक, प्रवीन जांगडा आदि मौजूद रहे।

SDM Office
एसडीएम कार्यालय में संविधान दिवस पर कार्यालय अधिक्षक जशवीर सिंह ने संविधान के प्रति संर्पित होने और अपने कार्य को निष्ठा से करनेकी सपथ दिलाई। इस मौके पर सुभाष चंद्र, जगदीश मलिक, रमेश, सिकंदर, नवीन आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Dr Ambedkar Chowk
संविधान धर्म-निरपेक्ष और सम्मानित ग्रंथ
दलित संगठनों के प्रतिनिधियों ने बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम कासंयोजन रामकिशन छाछीया ने किया। चमार महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मवीर मदीना, रामू रामपाल बाल्मीकि, पार्षद जगदीश, सुंदर कश्यप, अशोक बामनिया, ओपी मेहरा, मास्टर रमेश नूरनखेड़ा, जगत सिंह आदि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि संविधान धर्म-निरपेक्ष और सम्मानित ग्रंथ है। बाबा साहेब के बताये मूल मंत्रो पर चलने का संकलप लिया।

NCC

गोहाना के पीजी कालेज में एनसीसी द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनसीसी प्रभारी अर्जना ने की। लैफ्टिनेंट शमशेर भंडेरी ने कैड्ेटस को शपथ दिलाई। उन्होंन संविधान के प्रति कर्तव्यों एवं दायित्व को बोध करवाया। कैडेट्स ने एनसीसी झंडे के पोस्टर भी बनाए। हिंदी विभाग से प्रवीन, पिंकी, कीर्ति आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

Related posts

किसान साफ-सुथरा व सुखा गेंहू लेकर आए, ताकि खरीद में हो आसानी: डीसी मनोज यादव

Haryana Utsav

अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव में कालेज के छात्रों ने पूछे सवाल

Haryana Utsav

आहुलाना चीनी मिल सहित विभिन्न जगहों पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई।

Haryana Utsav
error: Content is protected !!