GurugramHaryana

बढ़ गया सोने का भाव, चांदी में भी आया उछाल, जानिए क्या हो गई हैं कीमतें

बढ़ गया सोने का भाव, चांदी में भी आया उछाल, जानिए क्या हो गई हैं कीमतें

हरियाणा उत्सव, डैस्क

घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी दोनों की ही हाजिर कीमतों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने के भाव में 238 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है। इससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 56,122 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। गौरतलब है कि सोना पिछले सत्र में 55,884 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। सोने के घरेलू वायदा भाव में भी सोमवार को तेजी देखी गई है।

घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के हाजिर भाव में भारी उछाल दर्ज किया गया है। चांदी में 960 रुपये प्रति किलोग्राम का भारी उछाल दर्ज किया गया है। इस उछाल से चांदी का हाजिर भाव 76,520 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 75,560 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो सोमवार को सोना मामूली बढ़त के साथ 2,035 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा और चांदी 28.31 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर नजर आई।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने बताया कि रुपये में मजबूती के चलते सोने की कीमतों में उछाल सीमित रहा है। भारतीय रुपया सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख के कारण एक डॉलर के मुकाबल 3 पैसे की बढ़त के साथ 74.90 पर बंद हुआ।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वीपी (कमोडिटीज रिसर्च) नवनीत दमानी ने कहा, ‘कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी चिंताओं के बढ़ने और यूएस-चीन विवाद के कारण पिछले हफ्ते सेफ हैवन के रूप में सोने-चांदी मजबूत हुए और इनकी कीमतों में हर एक दिन नया उच्च स्तर देखने को मिला। अब आने वाले समय में वैश्विक स्तर पर सोने का भाव कॉमेक्स पर 2025 से 2050 डॉलर प्रति औंस के बीच और घरेलू स्तर पर सोने का भाव 54,700 से 55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच देखने को मिल सकता है। Source  www. dainikjagran.com

Related posts

बुजुर्गों की सलाह के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचें: बाबा मनशाह

Haryana Utsav

PM किसान निधि के 2000 रुपये की किस्त नहीं मिली तो यहां करें शिकायत

Haryana Utsav

मौसम अपडेट-पारा 40 डिग्री , दो दिन बाद बादल लाएंगे राहत, दोपहर में चलने लगी गर्म हवाएं, रात में भी अब बढऩे लगा है तापमान

Haryana Utsav
error: Content is protected !!