Gohana

अंग्रेजों की केंद्र असेंबली में बम धमाके की वार्षिकी पर कार्यक्रम आयोजित

अंग्रेजों की केंद्र असेंबली में बम धमाके की वार्षिकी पर कार्यक्रम आयोजित

हरियाणा उत्सव,  बीएस वाल्मीकन

गोहाना: बरोदा रोड स्थित शहीद उधम सिंह सभागार में जन चेना मंच हरियाणा द्वारा अंग्रेजों की केंद्रीय असेंबली में बम धमाके की 92वीं वार्षिकी पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के संस्थापक डा. सीडी शर्मा ने की।

डा. सीडी शर्मा ने कहा कि शहीद भगत सिंह और बीके दत्त ने अंग्रेजों की केंद्रीय असेंंब्ली में आठ अप्रैल 1929 को बम धमाका किए थे। ये धमाके बहरी ब्रिटिश सरकार को चेतावनी देने के लिए किए थे। शहीद भगत सिंह ने छह जून 1929 को दिल्ली की सेशन कोर्ट में स्वलिखित ब्यान देकर इस कार्रवाई के संबंध में हिंदुस्तान समाजवादी प्रजातांत्रिक संघ के उद्देश्य को व्याख्यायित किया।

शहीद भगत सिंह द्वारा दिए गए ब्यान को कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों के साथ सांझा किया। उन्होंने कहा कि हमें शहीद भगत सिंह के सपनों का देश बनाना है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। मंच संचालन महेश कुमार ने किया। समतामूलक महिला संगठन की संयोजिका डा. सुनिता त्यागी, प्राचार्य रघुबीर विरोधिया, रमेश सैनी आदि ने अपने विचार सांझा किए।

Related posts

गोहाना में 70.9 प्रतिशत, गन्नौर में 62.2 प्रतिशत और कुण्डली नगर पालिका में 52.8 प्रतिशत हुआ मतदान

Haryana Utsav

प्रदीप बड़वासनी दूसरी बार युवा प्रदेश उपाध्यक्ष बने।

Haryana Utsav

दून स्कूल के शिक्षकों ने ली पटाखा रहित दिवाली मनाने की शपथ

Haryana Utsav
error: Content is protected !!