GohanaHaryanaLatest News

हरियाणा की राजनीति में कुरुक्षेत्र से शंखनाद करेगी आप

बदलेगा हरियाणा रैली को लेकर 17 तारीख को कार्यकर्ताओ की ड्यूटी लगाएगी आम आदमी पार्टी।

हरियाणा की राजनीति में कुरुक्षेत्र से शंखनाद करेगी आप

हरियाणा मध्य जॉन की बैठक गोहाना में होगी।

हरियाणा उत्सव;गोहाना

कुरुक्षेत्र में होने जा रही रैली को लेकर 17 मई को गोहाना में मध्य जोन हरियाणा की कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया जाएगा बैठक में सभी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएंगी। यह बात कार्यकर्ता सम्मेलन के संयोजक देवेंद्र सैनी ने कही। वह गजराज हस्पताल के निकट एक एक सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
देवेंद्र सैनी ने कहा कि 29 मई को कुरुक्षेत्र में हरियाणा बदले का रैली का आयोजन किया जा रहा है इस रैली में मुख्य रूप से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पहुंचेंगे। कुरुक्षेत्र की धरती से हरियाणा बदलने की नींव रखी जाएगी और परिवारवाद और विरासत राज्य की राजनीति को खत्म कर आम पार्टी आम जनता पार्टी का राज लाया जाएगा जनता के सामने आम आदमी पार्टी एक विकल्प के रूप में उभर रही है। दिन प्रतिदिन नए लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। प्रदेश में गुंडागर्दी लूटपाट बलात्कार और बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। सरकारी नौकरियों के नाम पर लोगों के साथ ठगी की जा रही है। एससी सेल के जिला अध्यक्ष अनिल झा जी ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार दिन प्रतिदिन बढ़ रही है युवा रोजगार पाने के लिए आत्महत्या कर रहे हैं भाजपा ने ठेका प्रथा खत्म कर, युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं देकर बेरोजगारी को बढ़ावा दिया है । भाजपा सरकार श्वेत पत्र जारी करें। इस मौके पर गोहाना हलका अध्यक्ष परमवीर मलिक जिला कोषाध्यक्ष हैप्पी लोहिया, बेरी से आजाद पूर्व प्रत्याशी रहे शिवकुमार रंगीला आदि मौजूद रहे।

Related posts

कुछ ही सेकंड में अमूल के डिस्ट्रीब्यूटर से पिस्तौल के बल पर 7 लाख रुपए लूटे

Haryana Utsav

बिजली के अघोषित काटो से लोग परेशान, विभाग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

Haryana Utsav

भीम आर्मी व एएसपी ने दिया इनेलो को समर्थन

Haryana Utsav
error: Content is protected !!