Gohana

Gohana: आहुलाना चीनी मिल में मनाया विश्वकर्मा दिवस

आहुलाना चीनी मिल में मनाया विश्वकर्मा दिवस
-मिल को बिना ब्रेकडाउन चलाने का संकल्प ले अधिकारी-कर्मचारी: MD
हरियाणा उत्सव, गोहाना -भंवर सिंह

गांव आहुलाना स्थित चौ. देवी लाल सहकारी चीनी मिल में रविवार को भगवान विश्वकर्मा दिवस मनाया गया। हवन के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। पूजा से पूर्व मिल व मशीनों की सफाई की गई। पूजा अर्चाना में मुख्य अतिथि के रूप में गोहाना एसडीएम एवं मिल के प्रबंधक निदेशक आशीष वशिष्ठ पहंचे। अध्यक्षता चीफ इंजिनियर अनिल चौहान ने की। पंडित श्याम सुंदर ने हवन करवाया।
एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने कहा कि सनातन धर्म में भगवान विश्वकर्मा एक विशेष स्थान रखते हैं। भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का वास्तुकार भी कहा जाता है। इसके साथ ही उन्हें पहला इंजीनियर और वास्तुकार भी माना जाता है। भगवान विश्वकर्मा ने ही देवताओं के लिए महलों, हथियारों और सिंहासनों का निर्माण किया था। इस दिन लोग अपनी फैक्ट्रियों में लगी मशीनों, औजार और वाहन आदि की पूजा करते हैं ताकि वह बिना किसी रुकावट के काम करें।

-मिल को बिना ब्रेकडाउन चलाने का संकल्प ले अधिकारी-कर्मचारी
एमडी आशीष वशिष्ठ ने कहा कि मिल के सभी कर्मचारी भगवान विश्वकर्मा में आस्था के साथ मिलजुल कर मिल को बेहतर ढंग से चलाएं। नवंबर माह में मिल पेराई सत्र शुरू हो जाएगा। इसके लिए इंजिनियर सभी मशीनों की बारीकी से रिपेरियंग करें। पिछले वषों की तरह इस बार भी मिल को बिना ब्रेकडाउन के चलाने का संकल्प ले, ताकि आपकी मिल प्रदेश में पहले स्थान पर रहे। आपकी मिल प्रदेश में पहले स्थान पर रहे इसी सोच के साथ ईमानदारी और लग्न के साथ अपनी ड्यूटी करें।

इस मौके पर मिल के मुख्य लेखा अधिकारी जितेंद्र शर्मा, चीफ केमिस्ट सुरेंद्र खेवाल,  ट्रबाइन इंजीनियर एमएस पोखरिया, गन्ना विकास अधिकारी महाबीर, संदीप नरवाल, दिलबाग सैनी, महाबीर इंदोरा, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।

Related posts

अजय चौटाला इनसो के स्थापना दिवस पर युवाओं को संबोधित करेंगे

Haryana Utsav

18 संतों की जमात का गोहाना में डेरा,सत्यवान दुभेटा ने किया दण्डवत स्वागत

Haryana Utsav

मास्क और दो गज की दूरी, बहुत जरूरी-राजेश वर्मा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!