Gohana

दो बदमाशों ने 40 सेकंड में लूट को दिया अंजाम

फोटो-दुकानदार से तमंचा दिखाकर लूट करते हुए बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज।

गोहाना में बदमाशों के हौसले बुलंद

हरियाणा उत्सव/ अनिल खत्री

गोहाना: रोहतक रोड स्थित किरयाणा की दुकान से दो हथियार बंद बदमाश ने हजारो रुपये लूट लिए। बदमाश सुबह करीब पौने छह बजे दुकान पर पहुंचे। बदमाश 40 सेकंड में रुपये लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

फोटो- राधेश्याम,पीड़ित दुकानदार
फोटो- राधेश्याम,पीड़ित दुकानदार

चौपड़ा कालोनी निवासी राधेश्याम ने रोहतक रोड पर किरयाणा की दुकान कर रखी है। राधेश्याम ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दुकान खोली थी। दुकान खोलने के कुछ देर बाद सामने आर्य नगर की गली से दो बदमाश आए, बदमाशों ने मुहं को ढक रखा था और कंबल ओढे हुए थे। एक के हाथ में तमंचा और दूसरे के हाथ में कुल्हाड़ी थी। 05: 41: 40 सेकंड पर दुकान में घुस गए और तमंचा दिखाकर पैसो की मांग करने लगे। राधेश्याम ने कहा कि पैसे नहीं है अभी दुकान खोली है। लेकिन बदमाश जान से मारने की धमकी देने लगे। जान बचाने के लिए राधेश्याम ने गल्ले में रखे करीब दो हजार रुपये बदमाशों को थमा दिए। दूसरे बदमाश ने 05: 42: 15 सेकंड पर गल्ले से पैसे उठाए और दुकान से निकल लिए। बदमाशों ने करीब 40 सेकंड में लूट की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। लूट की घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है।

Related posts

क्षेत्र में पानी निकासी को लेकर SDM अलर्ट, अधिकारियों की ड्यूटी लगाई

Haryana Utsav

कोविड-19 पर आधारित प्रदर्शनी में छात्राओं ने प्रस्तुत किए माडल

Haryana Utsav

दंपति चिकित्सक की बेटी सौम्या ने नीट की परीक्षा पास की

Haryana Utsav
error: Content is protected !!