GohanaHaryana

आईटीआई में रिक्त सीटों पर दोबारा से दाखिले शुरू

ITI GHN

आईटीआई में रिक्त सीटों पर दोबारा से दाखिले शुरू

हरियाणा उत्सव, गोहाना:
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर दोबारा से दाखिले शुरू हो चुके हैं। दाखिले के लिए छात्र आवेदन कर सकते हैं। 16 जनवरी तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
        संस्थान के प्राचार्य संजय कुमार ने बातया कि कौशल विकास एवं तकनीकी विभाग के निर्देश पर आईटीआई में रिक्त सीटों पर दोबारा से दाखिले शुरू कर दिया हैं। गोहाना आईटीआई में करीब 476 सीट में। जिसमें से अलग-अलग ट्रेड में 140 सीट रिक्त हैं। इन सीटों के लिए जिन छात्रों ने आवेदन नही किए थे, अब वह भी 16 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दाखिलों के अलावा संस्थान में तीन व्यवसाय फीटर, टरनर व फैशन डिजाइन टक्रीकल ड्यूल सिस्टम आफ ट्रेनिंग (डीएसटी) योजना के तहत प्रशिक्षण भी चल रहे हैं। इस योजना के तहत छात्र को प्रैक्टिकल अभ्यास के लिए विभिन्न कंपनियों में भेजा जाएगा।

Related posts

अंबेडकर भवन समिति ने मनाया संविधान दिवस

Haryana Utsav

Education: ग्लोबल एजुकेटर आइकॉन बनी डॉक्टर सरिता मलिक

Haryana Utsav

बरोदा की छोरी सरिता मोर ने कजाकिस्तान में रचा इतिहास

Haryana Utsav
error: Content is protected !!