GohanaHaryana

मान स्कूल के संस्थापक की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित

Maan School

मान स्कूल के संस्थापक की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित

हरियाणा उत्सव, गोहाना

खरखोदा रोड स्थित मान इंटरनेशनल स्कूल में 9वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर स्कूल के संस्थापक एवं स्कूल के एमडी दीपक मान के दादा स्व. चौ. राज सिंह मान की पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया। शिविर में दंपति सहित 67 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर की अध्यक्षता स्कूल की प्राचार्य मंजू मान ने की। स्कूल एमडी दीपक मान ने बतौर मुख्यअथिति  शिविर का शुभारंभ किया।

दीपक मान ने कहा कि हम रक्तदान करके किसी बेकसूर की जान बचा सकते हैं।दीपक मान ने भी 45वीं बार रक्तदान किया। रक्त संकलन करने के लिए सोनीपत से रोटरी बल्ड बैंक से डा. मंंजू की टीम पहुंची। शिविर में स्टार रक्तदाता सुरेदं्र विश्वास ने को विशेष सहयोग रहा।

शिविर में नरेश व उनकी पत्नी रिपिका, विक्रम दुहन ने 57, कुलदीप दुहन ने 53, प्रदीप मोर ने 43, कुलदीप कुमार ने 37, रविंदर कुमार ने 36, अनिल कुमार ने 33, विकास कुमार ने 30वीं बार रक्तदान कर पुण्य कमाया। हिमानी, संदीप, रामभज, विकास, आशीष, साहिल, राहुल, विनोद आदि ने पहली बार रक्तदान किया।

शिखा मलिक, विकास, भगत सिंह व उनके भाई लखन सिंह, कुलदीप दुहन ने अपने बेटे दीपक, के साथ के साथ रक्तदान किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ अजय, सचिन, जिम्मी, हरीश ने शिविर में विशेष सहयोग दिया।

Related posts

आस्था के साथ मनाया जाता है छठ का पर्व, इस वर्ष कब मनाया जाएगा छठ पर्व

Haryana Utsav

कौनसा ऐप आसमानी बिजली गिरने से पहले ही देगा जानकारी

Haryana Utsav

पशु चिकित्सालय के कंपाउंडर को फंसाया, तीन लाख रुपए लेते हुए महिला का बुजुर्ग सहयोगी रंगे हाथों गिरफ्तार-

Haryana Utsav
error: Content is protected !!