Gohana

गोहाना की सैन धर्मशाला में रविवार को होगी समाज की बैठक

फोटो- बैठक के दौरान चर्चा करते हुए सैन संगठन के सदस्य।

-सैन अधिकारी सम्मान समारोह की कामयाबी पर आभार जताया
Haryana Utsav, गोहाना (भंवर सिंह)
सैन एकता विकास संगठन हरियाणा की गोहाना ईकाई ने बैठक का आयोजन किया। पिछले महीने आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने पर समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के संरक्षक प्रो. शमशेर भंडेरी ने की। सैन समाज की बैठक् रविवार को सैन धर्मशाला में आयोजित की जाएगी।
प्रो. भंडेरी ने कहा कि 10 सितंबर को पानीपत रोड स्थित जेके गार्डन में जननायक कर्पुरी ठाकुर सैन खेल प्रतिभा सम्मान, सैन अधिकारी सम्मान व सैन वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसके चलते सफल समारोह का आयोजन किया। इसके लिए समाज के लोगों का दिल से आभार। आठ अक्टूबर रविवार को संगठन की आम सभा का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक सैन धर्मशाला गोहाना में होगी। बैठक में कार्यक्रम पर हुए खर्च का ब्योरा दिया जाएगा। आम सभा में प्रदेशभर से समाज के लोग पहुंचेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ पदाधिकारी सोमपाल चौहान, प्रधान बब्लु, युवा पदाधिकारी सोनू सैन, प्रवीण सैन, विनोद सैन, विजय चौहान, अनिल सैन आदि मौजूद रहे।

Related posts

आखिरी 36 सेकंड में पिछड गई सोनम, शुुरुआती बढ़त को कायम नहीं रख पाइ

Haryana Utsav

घरेलू कलह के चलते जेठ ने की थी भाभी की हत्या, गिरफ्तार

Haryana Utsav

गोहाना कार्यकर्ताओं को सफीदों में लगाया विस्तारक

Haryana Utsav
error: Content is protected !!