Rohtak

रोहतक से खाटूश्याम के लिए चली ट्रेन, एमपी अरविंद ने झंडी दिखा किया रवाना

– 24 घंटे में दर्शन करके वापस आ सकेंगे श्रद्धालु

हरियाणा उत्सव, रोहतक (भंवर सिंह)

रोहतक से खाटू श्याम दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। रोहतक-रींगस ट्रेन को सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सांसद ने खुद भी इस ट्रेन में सफर किया। सांसद ने कहा कि वे खाटू श्याम के लिए स्पेशल ट्रेन चलवाने के लिए करीब 7 घंटे रेल मंत्रालय में रहे थे और जब सकारात्मक जवाब मिला तो वहां से आए थे। जिसके बाद श्रद्धालुओं को यह सौगात मिली है।

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि ने बताया कि श्रद्धालुओं की लंबे समय से मांग थी। जिसको देखते हुए यह स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। वहीं यह रोहतक से चलेगी और झज्जर, रेवाड़ी व नीम का थाना होते हुए रिंगस तक जाएगी। पहले खाटू श्याम के लिए केवल मेला स्पेशल ट्रेन चलती थी, अब यह नियमित चलेगी।

24 घंटे में दर्शन करके वापस आ पाएंगे श्रद्धालु
सांसद ने कहा कि इस ट्रेन की खासियत यह रहेगी कि इसमें जाने वाले श्रद्धालु उसी दिन खाटू श्याम के दशज़्न करके वापस आ सकेंगे। यह ट्रेन अल सुबह रोहतक से लेगी और रींगस पहुंचेगी। वहीं शाम को रींगस से चलकर वापस रोहतक पहुंचेगी। जिससे श्रद्धालु 24 घंटे में दशज़्न करके वापस आ पाएंगे। जिसके लिए टाइम टेबल निधाज़्रित किया जाएगा।

Related posts

अधिवक्ता राकेश खेड़ा ने पुस्तक में बताया कोविड महामारी आपदा या अवसर

Haryana Utsav

25 नवंबर से एमडीयू में लगेंगी ऑफलाइन कक्षाएं, वैक्सीन लगवाने वाले काे ही मिलेगी एंट्री

Haryana Utsav

Rohtak: 26 अक्टूबर को होगी संस्थागत संपत्तियों की ई-नीलामी-DC

Haryana Utsav
error: Content is protected !!