GohanaHaryana

एसडीओ आदर्श कुमार 33 साल सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत हुए 

SDO Adrsh Kumar Retarment

एसडीओ आदर्श कुमार 33 साल सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत हुए 

हरियाणा उत्सव, गोहाना

बिजली निगम के एसडीओ आदर्श कुमार 33.5 वर्ष सेवाओं के बाद सेवानिवृत हो गए। रोहतक रोड स्थित निगम के कार्यालय में बृहस्पतिवार को विदाई समारोह आयोजित हुआ। समारोह में एसडीओ को बधाई देने के लिए गोहाना एसडीएम आशीष वशिष्ठ पहुंचे।

SDO Adrsh Kumar

उन्होंने कहा कि एसडीओ आदर्श कुमार ने अपनी मेहनत और लग्र के साथ 33.5 वर्ष तक बिजली निगम की सेवा की है। उन्होंने उनके सुखमय भविष्य की कामना की।

निगम के कार्यकारी अभियंता धर्मबीर छिक्कारा ने कहा कि इन्होंने अपने कार्यकाल में निष्ठा से कार्य किया है। इनके कार्य क्षेत्र में करीब 43 गांव आते हैं। जिसमें से 38 गांव को जगमग योजना में शामिल किया। निगम का राजस्वा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। इन्होंने गोहाना में मई 2018 में ज्वाइन किया था। इन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं के तुरंत समाधान किए हैं। इनके बेहतर कार्य के लिए कई बार राज्यस्तर पर इनको सम्मान भी मिला है।

मंच संचालन कृष्ण मलिक ने किया। एसडीओ सचिन, एसडीओ सुखबीर मलिक, जेई अनिल शर्मा, जेई रामराजी, जेई बिजेंद्र, जेई अशोक, धर्मपाल, सुखबीर मोर, कप्तान नरवाल, अनिल कौशिक, प्रदीप रोहिल्ला के अलावा गांव गुढ़ा की पंचायत सरंपच पति समुंद्र के नेतृत्व में उन्हें बाधई देने पहुंची।

Related posts

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 8 फरवरी को करेंगे बरोदा हलके का दौरा

Haryana Utsav

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अंग्रेज़ों की क़ैद से भाग निकलने की कहानी

Haryana Utsav

कोरोना संकट बीच भारत की मदद के लिए आगे आया आयरलैंड, 700 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स भारत को भेजे

Haryana Utsav
error: Content is protected !!