GohanaHaryana

सैनी ने संबोधन के समय क्यों पहना हेलमेट

राजकुमार सैनी को पत्थर मारने मिली धमकी, हेलमेट पहन कर किया संबोधित

हरियाणा उत्सव, गोहाना

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (लोसुपा) के सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने गांव बरोदा स्थित अनुसूचित जाति की चौपाल में हेलमेट पहन कर ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने हेलमेट इसलिए पहनना पडा गांव के कुछ दबंग लोगों द्वारा उनको पत्थर मारने की धमकी दी गई थी।

Raj Kuamr Saini
Raj Kuamr Saini

सैनी ने कहा कि 70 साल बाद भी हम अपने ही देश में गुलामों की तरह जी रहे हैं। हमें अपने विचार और बोलने से रोका जा रहा है। जब वह चौपाल में पहुंचे तो कुछ लोगों ने बताया कि संबोधन के समय कुछ दबंग युवा पत्थर बरसाएंगे। उन्होंने बत्थरों से बचने के लिए हेलमेट पहन लिया। उन्होंने कहा कि अपनी बात रखना मौलिक अधिकार है। विचार रखने से कोई रोक नही सकता। कुछ महिलाओं ने सैनी को आश्वान दिया कि यहां पर कोई भी पत्थरबाजी नही होगी। महिलाओं के आश्वासन पर सैनी ने हेलमेट उतार दिया। इस मौके पर प्रदेशमंत्री रामकुमार प्रजापती, सतीश फौजी, राजबीर प्रजापत, बलवान बैरागी, सुरेश कश्यप, दिलबाब कश्यप आदि मौजूद रहे।

Related posts

टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदाेलन का 138 वां दिन:बैसाखी के साथ-साथ जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी मनाई

Haryana Utsav

नागरिक अस्पताल में 25 अप्रैल को लेगागा विशाल मेगा टीकाकरण शिविर

Haryana Utsav

एमबीबीएस की नई फीस नीति वापस ले सरकार: एबीवीपी

Haryana Utsav
error: Content is protected !!