Gohana

उम्र वेरीफिकेशन के बाद दोबारा शुरू होगी वृद्धापेंशन

फोटो-2- जिला उपायुक्त के साथ वीडियो कॉन्फे्रंस करते एसडीएम व अन्य अधिकारी।

-गोहाना क्षेत्र में कटी हुई हैं तीन हजार वृद्धापेंशन
Haryana Utsav/ गोहाना (भंवर सिंह)
गोहाना तहसील में बुजुर्गों की उम्र वेरीफाई नहीं होन के कारण पेंशन कटी हुई है। बुजुर्गों की पेंशन दोबारा से शुरू हो सके इसके लिए जिला उपायुक्त डा. मनोज कुमार ने गोहाना एसडीएम आशीष वशिष्ट व अन्य अधिकारियों की बैठक ली। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) के माध्यम हुई।
क्षेत्र में करीब तीन हजार बुजुर्गों की पेंशन कटी हुई है। पेंशन बनवाते समय जमा किए गए दस्तावेजों में बुजुर्गों की उम्र वेरीफाई नहीं है। जिसके चलते वृद्धा पेंशन कट गई थी। पेंशन को दोबारा शुरू कराने के लिए बुजुर्ग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर थे। जिला उपायुक्त ने वीसी के माध्यम से दो दिन के अंदर उम्र वेरीफाई कर कार्यालय में रिर्पोट करने के निर्देश दिए। एसडीएम आशीष विशष्ट ने बताया कि उम्र वेरीफाई के लिए टीम को फिल्ड में उतार दिया है। जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल छोडने का प्रमाण पत्र और वोटर आईडी से उम्र वेरीफाई की जाएगी। इसके लिए इलेक्शन कानूनगो की ड्यूटी लगाई है। उम्र पूरी करने वाले बुजुर्गों की दोबारा से पेंशन शुरू कर दी जाएगी। इस मौके पर बीडीपीओ परमजीत, बीडीपीओ सुरेंद्र कुमार, बीडीपीओ अंकुर कुमार, बीईओ अनिल श्योराण, बीईओ देवराज गोस्वामी, बीईओ जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Related posts

जॉब सिक्योरिटी को लेकर सीएम से मिलेंगे हुकटा सदस्य

Haryana Utsav

गोहाना में कहां बनेंगे छठ पूजा के लिए घाट

Haryana Utsav

गोहाना में विरमानी व बडौक में टिकट के लिए कांटे की टक्कर, विकल्प के लिए भी चांस

Haryana Utsav
error: Content is protected !!