GohanaHaryanaPolitics

 एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रामअवतार वाल्मीकि ने चलाया जनसंपर्क अभियान ।

एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रामअवतार वाल्मीकि ने चलाया जनसंपर्क अभियान ।

हरियाणा उत्सव, सोनीपत।

अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार वाल्मीकि ने विभिन्न गांव में जनसपंर्क अभियान चलाया। वह गांव सिरसाढ़ में रवि वाल्मीकि के निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
वाल्मीकि ने कहा कि पिछली सरकारों में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगों की अनदेखी हुई है। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ नीतियां बनाई हैं। लाइन में अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है। अपने क्षेत्र के सामूहिक विकास के कार्यों की सूचि बना कर दें आपके सामूहिक विकास कार्य जरूर होंगे। उन्होंने पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बरोदा उपचुनाव आने वाला है, उपचुनाव में अपना व अपने हलके के विकास के लिए सरकार का साथ देने की अपील की। इस मौके पर अधिवक्ता संतराम वाल्मीकि, मोहित वाल्मीकि, रमेश कुमार, रवि बिडलान, विनय वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

Related posts

अपने ही वोट बैंक का आरक्षण खत्म करने की बात कही

Haryana Utsav

प्रो. डॉ. सतवीर सिंह ने संभाला गोहाना कॉलेज प्रिंसिपल का अतिरिक्त कार्यभार

Haryana Utsav

यहां के पक्षी हैं करोड़पति और 360 बिघे जमीन के मालिक

Haryana Utsav
error: Content is protected !!