GohanaHaryanaHot NewsPolitics

भूपेंद्र हुड्डा ने 10 साल झूठ की राजनीति की- अजय चौटाला

भूपेंद्र हुड्डा ने 10 साल झूठ की राजनीति की- अजय

हरियाणा उत्सव, सोनीपत।
जननायक जनता पार्टी के संस्थापक अजय चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जनता की वोट लेने के लिए झूठे वादे किए। हुड्डा के कहने पर बरोदा हलका की जनता ने लगातार दो बार स्व. श्रीकृष्ण हुड्डा को विधायक बनाया। उसके बाद भी हलके का विकास नही किया। गोहाना को जिला बनाने के नाम पर गोहाना की जनता को बरगलाता रहा। उन्होंने यह बात गांव भैंसवाल में ग्रामीणों को कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की सरकार है। गठबंधन की सरकार ने बरोदा व भैंसवाल कलां में महिला कॉलेज बनाने की घोषणा कर दी है। इसी शैक्षिणिक सत्र में कक्षा लगनी शुरू की जाएगीं। जजपा द्वारा किए गए वादो को पूरा किया जाएगा। देश व प्रदेश में कोरोना संक्रमण फैला हुआ है। जिसके चलते विकाकस कार्य बाधित हुए हैं। दोबारा से विकास कार्यों में तेजी लाई जा रही है। उन्होंने हुड्डा पर हमला करते हुए कहा कि हुड्डा फिर से लछेदार वादे करने आएगा। हलके की जनता उनके बहकावे में आने वाली नही है। हलके की जनता गठबंधन के उम्मीदवार को भारी मतो से विजयी करेगी। यहां की जनता ने चौधरी देवीलाल की पार्टी के उम्मीदवारों को 7 बार जिताने का काम किया है। जजपा चौधरी देवीलाल के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। इस मौके पर उनके साथ जजपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. केसी बांगड़, जिला अध्यक्ष पदम दहिया, राजकुमार रिढाऊ, तेलूराम जोगी,भूपेंद्र मलिक, सुरेंद्र रूखी, कुलदीप मलिक, सुमित राणा, रमेश खटक, डॉ. राममेहर राठी, नरेंद्र गहलावत, समुंद्र आहुलाना, सोनू बांगड, अमित मोर, अशोक मोर, अजमेर मलिक, हवा सिंह वर्मा, जुगतिराम, पवन खरखोदा, रामप्रसाद शर्मा, मोनू शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related posts

बरोदा के लोग सरकार के साथ आकर विकास में हिस्सेदारी करें : संदीप

Haryana Utsav

कांग्रेस ने किया संक्रमितों की सेवा कमेटी का गठन, किसको कहां दी जिम्मेदारी

Haryana Utsav

दून स्कूल के छात्रों ने आनलाइन योग प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!