Gohana

सामाजिक संस्था व राजनीतिक लोगों ने बलिदान दिवस मनाया

फोटो- बलिदानी भगत सिंह के याथ पौधारोपण करते हुए फाउंडेशन के सदस्य।

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत

गोहाना: बलिदानी भगत सिंह के बलिदान दिवस पर शहर में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए।
पुराना बस स्टैंड स्थित कांग्रेसी विधायक जगबीर सिंह मलिक के निवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया।

फोटो- बलिदानी भगत सिंह चौक पर भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए विधायक जगबीर मलिक के साथ अन्य कार्यकर्ता।
फोटो- बलिदानी भगत सिंह चौक पर भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए विधायक जगबीर मलिक के साथ अन्य कार्यकर्ता।

जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि 23 मार्च 1931 को आज ही के दिन भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु, सुखदेव को फांसी दी गई थी। उनकी शहादत को देश का हर नागरिक सच्चे दिल से सलाम कर रहा है। कार्यक्रम के बाद नारे लगाते हुए शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार शर्मा, डॉ. सुरेश सेतिया, आजाद सिंह दांगी, आजाद सिंह मलिक, सतबीर रबारी, डॉ. दिलबाग खान, बबीता खटक, धूला राम, पूर्व एमसी रतनलाल वर्मा, बंसी वाल्मीकि, रवि इंदौरा, समुंदर दास महाराज, विक्की चौहान, संदीप अहलावत, राजा निम्बडिया, दलबीर आर्य, पवन सैनी, होशियार सैनी, धर्मपाल मलिक, जुगनू बजाज, कर्मवीर पांचाल, धर्मबीर मलिक आदि मौजूद रहे।

जन चेतना मंच, निर्माण कार्य मजदूर मिस्त्री यूनियन, जन संघर्ष मंच हरियाणा व समतामूलक महिला संगठन द्वारा भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए उसके बाद जनसभा का आयोजन किया। सभा की अध्यक्षता कामरेड नरेश विरोधिया ने की । मंच संचालन महेश ने किया।

फोटो- डा. सुनीता त्यागी जनसभा को संबोधित करते हुए
फोटो- डा. सुनीता त्यागी जनसभा को संबोधित करते हुए

मुख्य वक्ता डॉ सीडी शर्मा ने क्रांतिकारियों के उद्देश्यों को विस्तार से बताया।
जन संघर्ष मंच जिला जींद के कन्वीनर सुधीर शास्त्री ने बताया कि इन क्रांतिकारियों का सपना भारत में समाजवादी समाज की स्थापना करना था जो अभी भी अधूरा है।  सोनीपत से कामरेड मेहर सिंह ने कहा कि क्रांतिकारी नौजवानों के अदम्य साहस का ही परिणाम था कि अंग्रेजों को यहां से भागना पड़ा। प्रिंसिपल भगवान दत्त ने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। डाक्टर सुनीता त्यागी ने महिलाओं की स्थिति पर प्रकाश डाला।  कामरेड बिरजू नायक ने कहा कि इन महान शहीदों की शहादत को इतिहास के पन्नों में दफन नहीं होने देंगे।

फोटो-अधिवक्ता परिषद गोहाना परिसर में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए अधिवक्ता एसएस मिगलानी।
फोटो-अधिवक्ता परिषद गोहाना परिसर में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए अधिवक्ता एसएस मिगलानी।

सोनीपत रोड स्थित न्यायालय परिसर में अधिवक्ता परिषद गोहाना द्वारा बलिदान दिवस मनाया गया। समारोह में बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर संरक्षक एसएस मिगलानी, अध्यक्ष देवेंद्र दहिया, महामंत्री प्रदीप पांचाल, महिला प्रमुख ज्योति नागर, कोषाध्यक्ष सुनील सहरावत, न्याय प्रवाह प्रमुख रविंद्र शर्मा, इंद्र सिंह भनवाला,  सुमन मलिक, रिंकू हुड्डा, विकास नरवाल, कुलदीप वाल्मीकि, अनिल मदीना, कपिल सबरवाल, अशोक, बलराज, सुशील शर्मा, गोवर्धन,संदीप आदि मौजूद रहे।

फोटो-भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवीन कश्यप (लाल शर्ट में) के साथ बलिदानियों को नमन करते हुए।
फोटो-भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवीन कश्यप (लाल शर्ट में) के साथ बलिदानियों को नमन करते हुए।

-भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवीन कश्यप के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बलिदानी भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। प्रवीन ने कहा कि बलिदानियों के कारण हम आजादी की सांस ले रहे हैं। उनका बलिदान भारत के युवा सदैव याद रखेंगे। इस मौके पर संदीप वाल्मीकि, विजेंद्र, अनिल चावला, हरकेश, बिंदर हुड्डा, अशोक नरवाल, सतीश चौहान आदि मौजूद रहे।

फोटो-भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील वत्स अपनी टीम के साथ बलिदानियों को नमन करते हुए।
फोटो-भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील वत्स अपनी टीम के साथ बलिदानियों को नमन करते हुए।

-भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील वत्स अपनी टीम के साथ बलिदानी भगत सिंह चौक पर पहुंचे और जोर-जोर से बलिदानियों को अमर रहने के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि हमारे लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। इस मौके सुमित लठवाल, सत्यनारायण, संदीप, प्रमोद, सोनू आदि मौजूद रहे।

फोटो- शहर में बलिदान यात्रा निकालते हुए भाजपा नेता व कार्यकर्ता
फोटो- शहर में बलिदान यात्रा निकालते हुए भाजपा नेता व कार्यकर्ता

-वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गोहाना बलिदान यात्रा निकाली। बलिदानियों के पुश्तैनी घरों से लाई गई मिट्टी से सभी ने तिलक किए और यात्रा में शामिल हुए। यात्रा की अध्यक्षता गोहाना मंडली अध्यक्ष अरुण बडौक व युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव मोहित वाल्मीकि  ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। संयोजक युवा मोर्चा के मंडली अध्यक्ष बंटी हंस व युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष निपुण सहरावत का रहा। इस मौके  पर डॉ ओमप्रकाश शर्मा, डॉ रमेश कश्यप जी, उमेश शर्मा जी, पार्षद अन्जु सुरेन्द्र कांलडा जी,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष निपुण सहरावत जी,मोहन चहल जी,सुरजमल शर्मा जी, ओबीसी मोर्चा गोहाना मण्डल अध्यक्ष सुभाष दांगी जी,सुमित कक्कड़ जी, भुपेंद्र मुदगिल जी, पार्षद विजय जी, जगबीर जैन जी, मुकेश रोहिल्ला जी,संजय सुखीजा जी, रवि सिरसाढ जी,अरुण राठी जी,शिटू नागर जी, संदीप वाल्मीकि जी,अमित बावा जी, रविन्द्र जी, संजीत शर्मा जी व सैकड़ों जेष्ठ व श्रेष्ठ सम्मानित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो- कैंडल मार्च निकालते हुए यूथ सोशल ग्राम फाउंडेशन के सदस्य।
फोटो- कैंडल मार्च निकालते हुए यूथ सोशल ग्राम फाउंडेशन के सदस्य।

-यूथ सोशल ग्राम फाउंडेशन द्वारा बलिदान दिवस पर पौधरोपण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कोमल शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि बलिदानियों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके बलिदान दिवस के मौके पर पौधा रोपण करना चाहिए। फाउंडेशन के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकालकर बलिदानियों को नमन किया। इस मौके पर सोनिया, गरिमा, पूनम, पिंकी, दर्शन, विपिन, योगेश आदि मौजूद रहे।

Related posts

सैनिक की विधवा का तीन माह से नहीं हो रहा बैंक खाता एक्टिवेट

Haryana Utsav

उत्साह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

Haryana Utsav

कथूरा खंड अंत्योदय मेला: पात्र लोगों के लिए सवा करोड रुपये की मंजूरी

Haryana Utsav
error: Content is protected !!