Gohana

दो दिन के मासूम के पिता को मारी गोली, मौत

कृष्ण सीआरपीएफ के जवान था।

मातम में बदली दो दिन के बच्चे की किलकारियां
दो दिन के मासूम के पिता सीआरपीएफ में तैनात था
हरियाणा उत्सव, गोहाना
दो दिन के बच्चे की किलकारियों से घर गूंज उठा था। घर में खुशियां मनाई जा रही थी। बेटा होने की खुशी के मंगल गीत गाए जा रहे थे। खुशियों से पूरा घर चहचहा रहा था। किसी को क्या पता था ये खुशियां मातम में बदल जाएंगी। दो दिन के बच्चे के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। बहुत ही दुखद घटना हुई है।

यह दुखद घटना गांव दमकन खेडी की है। दमकन खेडी गांव हरियाणा के सोनीपत जिले की तहसील गोहाना विधानसभा में आता है। दमकन खेडी निवासी कृष्ण सीआरपीएफ के जवान था। गांव में ही कृष्ण को गोली मार दी। आनन फानन में कृष्ण को गोहाना के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कृष्ण के शव को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।पुलिस ने कृष्ण के पिता बलवान की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।

बलवान ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका बेटा कृष्ण सीआरपीएफ में कार्यरत है। वह 1014 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। उसकी ड्यूटी 36गढ में थी। वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार से डाक कावड़ लेने गया था। रास्ते में दूसरे ग्रुप के साथ कहासुनी हो गई। जिसके चलते गांव के दो युवकों ने सीआरपीएफ के जवान कृष्ण को गोली मार दी।

Related posts

महसूस किए गए भूकंप के झटके, गोहाना रहा केंद्र

Haryana Utsav

सितंबर महीने में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां ले पूरी जानकारी

Haryana Utsav

एडब्ल्यूएल ने राजकीय कन्या हाई स्कूल को समर्पित किया टीनशेड

Haryana Utsav
error: Content is protected !!