GohanaHaryana

जाट आरक्षण संघर्ष समिति कहां मनाएगी छोटूराम का जन्मदिवस

Jaat

जाट आरक्षण संघर्ष समिति कहां मनाएगी छोटूराम का जन्मदिवस

– हरज्ञान सिंह रूखी चुने गए समिति के जिलाध्यक्ष

हरियाणा उत्सव, गोहाना:

सोनीपत मार्ग के गांव लाठ-जौली चौक स्थित हनुमान मंदिर में गुरूवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष के पद पर हरज्ञान सिंह रूखी को चुन लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने की।

उन्होंने कहा कि गरीब, किसानों के मसीहा दीन बंधू सर चौ. छोटूराम की जयंती 24 नवंबर को सुबह के 11 बजे रोहतक के जसिया स्थित चौ. छोटूराम धाम में मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अनेकों रणनीतियां भी तय की जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से पहुंचने का आग्रह किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद सिंह लठवाल, रणबीर चहल, बिजेंद्र नंबरदार, धर्मपाल जागसी, धर्मबीर, दरशेर गंगाना, राजेंद्र बिचपड़ी, रामकुमार मुंडलाना, सतबीर गुमड़, छत्तर सिंह जाहरी, रामफल, जयदेव रिवाड़ा, महासिंह मोर, दलबीर खासा, उमेद शामड़ी, महासिंह पुगथला, सुरेश जौली आदि आदि मौजूद रहे

Related posts

पोस्टल बैलेट पेपर प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी

Haryana Utsav

IAS Vivek Arya

Haryana Utsav

एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने ड्रेनों का किया निरीक्षण

Haryana Utsav
error: Content is protected !!