Gohana

Gohana: रजिस्ट्री डीड लिखने की फीस दो सौ रुपये तय की

Gohana: रजिस्ट्री के दस्तावेजों की जांच करते हुए एसडीएम

-ज्यादा रुपये लेने वाले वेंडर पर होगी कार्रवाई
हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)

सोनीपत रोड स्थित लघु सचिवालय में रजिस्ट्री डीड लिखने वाले वेंडर मनमानी फीस नहीं ले सकेंगे। वेंडरों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए एसडीएम ने डीड लिखने की फीस तय कर दी है। एक रजिस्ट्री लिखने के 200 रुपये की फीस तय की गई है। वेंडर को रजिस्ट्री डीड के साथ अपनी फीस की रसीद भी लगानी होगी। एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने वेंडरों के कार्यालय में रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए हैं।
लघु सचिवालय में रजिस्ट्री करवाने के लिए प्रतिदिन काफी संख्या में लोग आते हैं। रजिस्ट्री, डीड ट्रांसफर, त्यागनामा आदि के लिए आवेदक को वेंडर से डीड लिखवानी पड़ती है। डीड लिखने के बदले वेंडर आवेदकों से मानमानी फीस वसुलते थे। यह फीस हजारों रूपए में होती थी। एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने डीड लिखने की फीस तय कर दी है। वेंडर डीड लिखने के 200 रुपये ही ले सकते हैं। आवेदक से ली गई फीस की रसीद भी डीड के साथ लगानी होगी। उसके बाद ही रजिस्ट्री मंजूर की जएगी।

Related posts

सरकार के निकटतम लोगों की शह पर होते हैं पेपर लीक- दीपेंद्र हुड्डा

Haryana Utsav

डेंगू में प्लेटलेट्स घटने पर घबराएं नहीं चिकित्सक की सलाह ले-डा. आलोक

Haryana Utsav

सोनीपत जिले की सभी सीटों को जीतकर सीएम की झोली में डालेंगे: जसबीर दोदवा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!