Uncategorized

नए विकास कार्यों की जल्द ई-टेंडरिंग करे अंधिकारी-साक्षी मलिक

साक्षी मलिक, चेयरपर्सन, खंड, कथूरा

चेयरपसर्न साक्षी मलिक ने विकास कार्यों की समीक्षा की।
Haryana Utsav/ गोहाना (भंवर सिंह)
पंचायत समिति कथूरा के सदस्यों की बैठक का आयोजन किया। बैठक पंचायत एवं खंड विकास कार्यालय कथूरा में हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक चेयरपर्सन साक्षी मलिक ने की। संचालन बीडीपीओ अंकुर कुमार ने किया। बैठक में पूर्व में किए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई। सदस्यों ने अपने-अपने वार्ड में होने वाले विकास कार्यों की लिस्ट सौंपी।
साक्षी मलिक ने कहा कि आगामी होने वाले विकास कार्यों की जल्द से जल्द ई-टेंडरिंग की जाए। ताकि ब्लॉक में विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। गांव में चल रहे विकास कार्यों में किसी भी कीमत पर लापरवाही बरदास्त नहीं होगी। सामग्री में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस मौके पर वाइस-चेयरपर्सन इंदूबाला, समिति सदस्य वजीर सिंह, सुनिता देवी, प्रवीन कुमार, अन्नू देवी, संदीप भावड, संदीप कथूरा, जेई प्रवीन कुमार, जेई महेश कुमार, अमित मौजूद रहे।

Related posts

Gohana Vidhansabha ka Result

Haryana Utsav

तिरंगे में लिपटा शहीद का शव घर पहुंचा।निशांत करीब दो साल पहले ही आर्मी में भर्ती हुआ था।

Haryana Utsav

डा.राममेहर राठी जजपा के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाअध्यक्ष बने

Haryana Utsav
error: Content is protected !!