Gohana

आहुलाना चीनी मिल ने किसानों का 77. 84  करोड़ रुपए का किया भुगतान

-19 लाख 70 हजार क्विंटल गन्ने की हुई पेराई।

हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)
गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल ने किसानों का करीब 77 करोड़ 84 लाख रुपए का भुगतान कर दिया है। यह भुगतान किसानों के गन्ने की फसल का बकाया भुगतान था। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने एक सप्ताह में किसानों की पेमेंट कराने का आश्वासन दिया था। दिए गए आश्वासन के समय से पहले ही मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के सहयोग से चीनी मिल ने गन्ने की फसल का भुगतान कर दिया।
चीनी मिल की एमडी अंकिता वर्मा ने बताया कि इस बार करीब 19 लाख 70 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की गई है। करीब 1103 किसानों ने यह गन्ना मिल में डाला था। 13-14 मई 2025 को 77 करोड़ 84 लाख रुपए किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए हैं। किसानों की फसल का मिल की तरफ कोई भी बकाया नहीं है। किसानों की पेमेंट कराने में हमारे सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा का विशेष सहयोग रहा है। उनकी इच्छा शक्ति के चलते समय से पहले किसानों की पेमेंट हो पाई है। हमारे सभी अधिकारी अगले पेराई सत्र की तैयारियों में लगे हुए हैं। ताकि मिल को बिना ब्रेकडाउन के चलाया जा सके।

 

Related posts

गर्मी आते ही बढ़ा मिट्टी के मटकों का क्रेज

Haryana Utsav

आरोप: बिना जांच पूरी किए सेवानिवृत्त अधिकारियों को पेंशन लाभ देने की तैयारी में विश्वविद्यालय

Haryana Utsav

उपचुनाव में गठबंधन का प्रत्याशी भारी मतों से जीत दर्ज करेगा-ऋषिपाल

Haryana Utsav
error: Content is protected !!