Gohana

गांव मदीना में गिरी आसमानी बिजली, संत कबीर जी की प्रतिमा को छू नहीं सकी आसमानी बिजली

फोटो- आसमानी बिजली गिरने से गांव मदीना में संत कबीर जी के मंदिर में नुकसान ।

गांव मदीना में आसमानी बिजली गिरी संत कबीर जी मंदिर व बिजली उपकरण को नुकसान
-संत कबीर जी की प्रतिमा को छू नहीं सकी आसमानी बिजली

हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)
बुधवार शाम को तेज तूफान के साथ बारिश हुई। बारिश के दौरान गांव मदीना में आसमानी बिजली गिरी।
आसमानी बिजली गिरने से संत कबीर महाराज जी के मंदिर को काफी नुकसान हुआ। इसके अलावा कई घरों के बिजली उपकरण खराब हो गए। लेकिन संत कबीर जी की मुख्य प्रतिमा को आसमानी बिजली छू ना सकी। ग्रामीणों ने सरकार से मंदिर की मरम्मत कराए जाने की मांग की।

फोटो-1्र- मंदिर की मरम्मत कराए जाने की मांग करते हुए ग्रामीण।
मंदिर की मरम्मत कराए जाने की मांग करते हुए गांव मदीना ग्रामीण।

ग्रामीण सतीश, वजीर, बालकिसन, विनोद, चमेली ने बताया कि बुधवार शाम को मंदिर के ऊपरी हिस्से पर आसमानी बिजली गिर गई। बड़ा धमाका हुआ, धमाके के साथ आस पास में काफी सारा धुआं फैल गया। आसमानी बिजली गिरने से मंदिर की टाइल्स उखड़ गई, दीवारों पर टाइलों से बनी मूर्तियां खंडित हो गई। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर आए। मंदिर की दीवारों से टाइले उखडकर आसपास के घरों में जा गिरी। मंदिर की दीवारें काली हो गई और दरार आ गई। मंदिर की एक छोटी चोटी भी खंडित हो गई। बाल किसन ने बताया कि उनका घर मंदिर के साथ में बना है। आसमानी बिजली गिरने से उनके घर की एलईडी व इन्वर्टर खराब हो गया और कई घरों  बल्ब खराब हो गए। ग्रामीणों ने मंदिर की मरम्मत कराने की मांग की।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव में कालेज के छात्रों ने पूछे सवाल

Haryana Utsav

गोहाना नप में हुए भ्रष्टाचार को सबूत के साथ जनता के सामने रखेंगे: अनुराग

Haryana Utsav

बुजुर्गों की सलाह के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचें: बाबा मनशाह

Haryana Utsav
error: Content is protected !!