GohanaHaryana

आठ वर्षीय बच्चा-मेरे भाई को दर्द हो रहा है, उसको दर्द नही होने की दवा देदो।

आठ वर्षीय बच्चा-मेरे भाई को दर्द हो रहा है, उसको दर्द नही होने की दवा देदो।
-तेज रफ्तार ईको गाड़ी ने बच्चे को मारी टक्कर, बच्चा गंभीर रूप से घायल।
HR Utsav/ Gohana
सोनीपत रोड स्थित गांव नगर के पास दो बच्चे खेलते-खेलते सड़क पर आ गए।  तेज रफ्तार से आ रही  ईको गाड़ी ने एक बच्चे को टक्कर मार दी। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने बच्चे को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को गांव खानपुर कला स्थित बीपीएस मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
विकास (6) और उसका भाई आनंद (8) गांव नगर के पास खेल रहे थे। दोनों खेलते-खेलते सकड़ पर पहुंच गए। गोहान से सोनीपत की तरफ तेज रफ्तार में आ रही ईको गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसमें विकास गंभीर रूप से घायल हो गया।   विकास के सिर में गंभीर चोट लगी है। राहगीरों ने ईको गाड़ी को रोक लिया और दोनों बच्चों को ईको गाड़ी में बैठा कर नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने विकास को खानपुर कलां के मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।


-सड़क हादसे में छह वर्षीय विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में विकास का भाई आनंद रो रो कर अपने छोटे भाई को ठीक करने की अपील कर रहा था। मेरे भाई को दर्द हो रहा है, उसको दर्द नही होने की दवाई देदो। इस दौरान बच्चों के पास उनके परिजन भी मौजूद नही थे। आनंद की भाषा से वह प्रवासी मजदूर परिवार से लग रहे थे। उनके पिता किसी फैक्ट्री या ठेकेदार के पास काम करेते होंगे।

Related posts

Medical: डा. सचिन लठवाल ने पीजी कोर्स के लिए प्राप्त की पहली रैंक

Haryana Utsav

विरोध प्रदर्शन-कांग्रेसियों ने तीन नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई

Haryana Utsav

बरोदा के लोग सरकार के साथ आकर विकास में हिस्सेदारी करें : संदीप

Haryana Utsav
error: Content is protected !!