Gohana

गोहाना में हड्डियों के विशेष इलाज के लिए अस्पताल शुरु

Middha Hospital Gohana
चिकित्सा व्यवसाय नहीं सेवा का माध्यम है-जगबीर सिंह मलिक

हरियाणा उत्सव, बीएस वाल्मीकन

गोहाना : गोहाना विधायक जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि चिकित्सा कार्य व्यवसाय  नहीं बल्की सेवा है। जनता चिकित्सक को भगवान के रूप में देखती है।

MLA Jagbir Malik

जन सेवा में ही नारायण सेवा है। सभी को अपने-अपने क्षेत्र में मानव सेवा करनी चाहिए। वह बरोदा रोड स्थित हड्डियों का मिड्ढा अस्पताल के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे।

विधायक जगबीर सिंह मलिक ने अस्पताल के संचालक डा. संजय मिड्ढा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि डा. संजय मिड्ढा ने बीपीएस महिला मेडिकल कालेज और पानीपत में एक निजी अस्पताल में अपनी सेवाएं दी हैं। डा. संजय मिड्ढा का मन था कि गोहाना क्षेत्र की जनता को हड्डियों के इलाज की विशेष सुविधा दी जाए। इसी सेवा भाव को लेकर डा. संजय मिड्ढा ने गोहाना में अस्पताल बनाया है।

Middha Hospital Gohana
Middha Hospital Gohana

डा. संजय मिड्ढा ने कहा कि गोहाना में सेवा भाव से लोगों का इलाज करेंगे। लोगों को गोहाना में ही बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। हड्डियों के इलाज को कम खर्चीला बनाने की कोशिश रहेगी। समय-समय पर निशुल्क ओपीडी की जाएगी।

Related posts

बरोदा के लोग सरकार के साथ आकर विकास में हिस्सेदारी करें : संदीप

Haryana Utsav

Education: स्कूल खोलने को लेकर एसोसिएशन ने दिया अल्टीमेटम

Haryana Utsav

जातिगत आधार पर जनगणना कराने के समार्थन में कश्यप समाज

Haryana Utsav
error: Content is protected !!