GohanaHaryana

पूर्व विधायक किताब सिंह मलिक की तेरहवीं रस्म क्रिया पर नेता व अधिकारियों दी श्रद्धांजलि

पूर्व विधायक किताब सिंह मलिक की तेरहवीं पर नेता व अधिकारियों दी श्रद्धांजलि
पूर्व विधायक किताब सिंह मलिक की तेरहवीं रस्म क्रिया में श्रद्घांजलि देने पहुंचे एसडीएम

हरियाणा उत्सव, गोहाना

एसडीएम गोहाना प्रदीप कुमार ने गांव आंवली में पूर्व विधायक किताब सिंह मलिक की तेरहवीं रस्म क्रिया में श्रद्घांजलि देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हवन में आहुति दी और उनके चित्र पर पुष्पंजलि अर्पित कर की।

डा० धर्मबीर नांदल भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ने माननीय मुख्यमंत्री द्वारा भेजा गया शोक संदेश मौके पर पढक़र सुनाया। माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा ने शोक संदेश में लिखा कि पूर्व विधायक किताब सिंह मलिक के देहावसान का समाचार मिलने पर अत्यंत दुख की अनुभूति हुई।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि किताब सिंह ने गरीब और कमेरे वर्ग की आवाज जीवन भर बुलंद की और आज पूरा क्षेत्र उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा है। उन्होंने लिखा कि मेरी बड़ी प्रबल इच्छा थी कि उनके पैतृक गांव आंवली आकर उन्हे श्रद्धांजलि दूं और प्रार्थना करूं कि भगवान उन्हे अपने चरणों में स्थान दें, लेकिन वो अवपरिहार्य कारणों से नहीं पहुंच सके। पूर्व विधायक किताब सिंह मलिक की तेहरवीं पर गांव की सरपंच रेणू देवी, पूर्व सरपंच बनी सिंह, समाजसेवी कैप्टन दयानंद सहित सैकडों गणमान्य उपस्थित थे

अर्जुन चौटाला भी पूर्व विधायक किताब सिंह मलिक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

वहीं इनेलो युवा नेता एवं आइएनएस के अध्यक्ष अर्जुन चौटाला भी पूर्व विधायक किताब सिंह मलिक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सात्ंवाना दी।
अर्जुन चौटाला ने कहा कि पूर्व विधायक एक निष्टावान, कर्मठ और मेहनेता राजनेता थेे। उन्होंने हमेशा सकारात्मक राजनीति की। वह दो बार विधायक रहे और हलके के विकास के लिए कार्य किया। भगवान उन्हें अपने चरणों में जगह दे। मेरा सहयोग उनके परिवार के साथ है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कृष्ण मलिक, इनेलो के पूर्व प्रत्याशी जोगेंद्र मलिक, ओम प्रकाश गोयल, अतुल मलिक आदि मौजूद रहे।

Related posts

राजस्व विभाग वसूलेगा मुआवजा रजिस्ट्री की स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस

Haryana Utsav

अंग्रेजों की केंद्र असेंबली में बम धमाके की वार्षिकी पर कार्यक्रम आयोजित

Haryana Utsav

अपने ही वोट बैंक का आरक्षण खत्म करने की बात कही

Haryana Utsav
error: Content is protected !!