Gohana

सीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब शुरू

सीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब शुरू

आज के युग में कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी-पूर्ण सिंह

Haryana Utsav/ Gohana

गांव गढ़ी उजाले खां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से इतिहास के प्राध्यापक पूर्ण सिंह ने कहा कि आज का युग आधाुनिक युग है। आज के युग में कंप्यूटर का ज्ञान बहुत जरूरी है। शिक्षित व्यक्ति भी बिना कंप्यूटर के ज्ञान के अनपढ़ व्यक्ति के समान है। वह गुढ़ा रोड स्थित सीआर सीनियर सीकेंडरी स्कूल में आधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्धघाटन समारोह में मुख्य अथिति के रूप में विधार्थियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सभी कार्य कंप्यूटर के माध्यम से आनलाइन हो रहे हैं। आपके स्कूल की नई लैब अत्याधुनिक लैब है। कंप्यूटर के माध्यम से आनलाइन इतिहास के बारे में जानकारी ले सकते हैं। कंप्यूटर की पढ़ाई करने के बाद अपना भविष्य कंप्यूटर लाइन में भी बना सकते हैं। कंप्यूटर की डिग्री व डिपलोमा धारकों की बहुत मांग रहती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य सतीश भारद्वाज ने की। स्कूल एमडी प्रदीप दलाल ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर दयावंती, नेहा, नीतू, अमित मित्तल, रवींद्र कुमार, जावेद आदि मौजूद रहे।

Related posts

अंबेडकर भवन समिति के प्रधान अमित सभरवाल सम्मानित

Haryana Utsav

एसीपी नरेंद्र कुमार को महासभा के लोगों ने किया सम्मानित

Haryana Utsav

कृषि कानूनों के खिलाफ 26 को करेंंगे दिल्ली का घेराव-चढूनी

Haryana Utsav
error: Content is protected !!