Gohana

एआईआईएएमएसद्वारा नव वर्ष पर लगाया भंडारा

एआईआईएएमएसद्वारा नव वर्ष पर लगाया भंडारा
हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)

ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस (एआईआईएएमएस) द्वारा नव वर्ष पर भंडारे का आयोजन किया। यह भंडारा गांव खानपुर खुर्द स्थित बाबा भूरे खां सयैद के ढेरे में लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के एमडी डा. राकेश कुमार ने की। बाबा माखान गिरी जी महाराज मुख्य रूप से आशीर्वाद देने पहुंचे।
डा. राकेश कुमार ने बताया कि नव वर्ष पर गांव खानपुर खुर्द में भंडारे का आयोजन किया गया और नया साल उत्साह के साथ मनाया गया है। इस दौरान संतो को दान-दक्षिणा देकर उनका सम्मान किया गया। भंडारे में सैंकडों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संस्थान पिछले 14 वर्ष से इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धती में लोगों की सेवा कर रहा है। हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ दे चुके हैं। संस्थान ने लाइलाज बीमारियों से परेशान लोगों का इलाज भी किया है। इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धती से लाइलाज बीमारियों से बहुत जल्द आराम मिलता है। इलेक्ट्रोहोम्योपैथी चिकित्सा पद्धती कादुष्प्रभाव भी नहीं हैं। संस्थान इसी प्रकार लोगों की सेवा करता रहेगा। इस मौके पर बाबा कोतवाल सोमेशवर गिरी, बाबा सीता राम महाराज, बाबा अजय नाथ, बाबा सांई नाथ, बाबा शनी महाराज, जय भारत मोर, पवन ढिल्लो, अजीत ढिल्लो, सुनिल ढिल्लो, सतीश आदि मौजूद नरे।

Related posts

कोच राजेश मलिक ने होकी के खिलाड़ी सुमित मलिक को किया सम्मानित

Haryana Utsav

इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को देखने के लिए उमड़ा हुजूम

Haryana Utsav

घर व दुकानों से निकलने वाले कूड़े को गाड़ी में ही डाले: सुमित कक्कड

Haryana Utsav
error: Content is protected !!