Gohana

सैनिक की विधवा का तीन माह से नहीं हो रहा बैंक खाता एक्टिवेट

फोटो- बैंक के बाहर बैंक प्रबंधक को शिकायत पत्र को दिखाते हुए सैनिक की विधवा राज देवी

-पीएनबी बैंक कर्मचारी लगवा रहे चक्कर

 हरियाणा उत्सव, बीएस बोहत

गोहाना: एक सैनिक की विधवा का बैंक खाता एक्टिवेट नहीं किया जा रहा है। वह पिछले तीन माह से बैंक के चक्कर लगा रही है। बैंक कर्मचारी द्वारा उसे मुख्यालय से उनका बैंक खाता सक्रिय होने की बात बोलकर वापस भेज देते हैं। विधवा ने परेशान होकर बैंक प्रबंधक को खाता एक्टिवे नहीं होने की शिकायत दी है।

Application
Application

गांधी नगर निवासी राज देवी (75) ने बातया कि उसके पति स्व. कुलदीप सिंह सेना से सेवानिवृत थे। उन्होंने सेना में रहकर देश की सेवा की है। कुलदीप सिंह की ह्दय गति रुकने से 15 फरवरी 2021 मौत हो गई थी। अब उनकी पेंशन लेने के लिए उनकी विधवा पत्नी राज देवी ने सिविल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता खुलवा रखा है।

बैंक खाता एक्टिवेट के लिए 18 मार्च 2021 को आवेदन किया था। साढ़े तीन माह का समय बीत जाने पर भी उनका बैंक खाता एक्टिवेट नहीं किया है। बैंक कर्मचारी तीन माह से अगले सप्ताह खाता एक्टिवेट करने का आश्वासन देकर वापस घर भेज देते हैं। बैंक कर्मचारी कहते हैं कि आपका बैंक खाता चंढीगड़ मुख्यालय से (एक्टिवेट) सक्रिय किया जाएगा।

राज देवी को तीन माह से पैंशन नहीं मिली है। उनके बैंक खातें में पैसे भी जमा कर रखे हैं। राज देवी को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उम्र ज्यादा होने के चलते उनके गुटनों में भी दर्द रहता है। गुटनों के दर्द को लेकर बैंक के चक्कर लगाने पर मजूबर है। राज देवी ने जल्द से जल्द खाता एक्टिवेट करने की मांग की।
–

Related posts

– ACS ने मंडियों में बिना शेड्यूल लाई गई फसल की खरीद के दिए निर्देश 

Haryana Utsav

बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई

Haryana Utsav

हरियाणा पुलिस के जवान सुशील का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Haryana Utsav
error: Content is protected !!