Sonipat

सोनीपत रेल कोच फैक्ट्री के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

-कहा, रेल कोचों का नवीनीकरण व मरम्मत का कार्य होगा सोनीपत रेल कोच फैक्ट्री में

हरियाणा उत्सव, बीएस बोहत

सोनीपत: सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना इस क्षेत्र की तस्वीर व तकदीर बदलने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि यह रेल कोच फैक्ट्री लोगों को नया रोजगार देगी व यहां के उद्योग धंधों को नई गति देगी। रेल कोच फैक्ट्री के शुरू होने से जिला को पूरे देश में अलग पहचान मिलेगी। श्री कौशिक ने शनिवार को रेलवे अधिकारियों के साथ रेल कोच फैक्ट्री में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

सांसद ने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेल कोच फैक्ट्री का कार्य समय सीमा के अंदर पूरा कर इसे शुरू किया जाए ताकि इस क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि इस रेल कोच कारखाने में रेल के डिब्बों का नवीनीकरण व सुधारीकरण होगा जिससे अब दिल्ली व आस-पास के क्षेत्रों के रेल के डिब्बों को सुधार के लिए दूरदराज के कारखानों में नहीं भेजना पड़ेगा।

सांसद ने कहा कि यह रेल कोच कारखाना ट्रेन के डिब्बों को नया रूप देने के साथ-साथ क्षेत्र की तस्वीर बदलने का कार्य भी करेगा। इस रेल कोच फैक्ट्री के साथ में जो सहायक उद्योग स्थापित होंगे उनमें पंखा, पेंट, बिजली फिटिंग सहित कई सहायक फैक्ट्री होंगी जो क्षेत्र के लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार देंगे

Related posts

शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना सभी बीएलओ की प्राथमिक जिम्मेदारी

Haryana Utsav

पोलिंग पार्टी ईवीएम व चुनाव सामग्री सहित पोलिंग बूथ के लिए रवाना

Haryana Utsav

 जिला बाल संरक्षण कार्यालय ने आम जनमानस से की पुस्तकें दान करने की अपील

Haryana Utsav
error: Content is protected !!