Sonipat

शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना सभी बीएलओ की प्राथमिक जिम्मेदारी

भारत निर्वाचन आयोग

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में गन्नौर विधानसभा के बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण
Haryana Utsav सोनीपत, 09 जुलाई।
निर्वाचन कानूनगो पूजा शर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गन्नौर स्थित लघु सचिवालय में गन्नौर विधानसभा के बूथ लेवल अधिकारियों(बीलएलओ) के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को मतदाता सूची तैयार करने संबंधी प्रक्रिया, मतदाताओं के घर-घर जाकर सर्वे कर मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करने, मृत, स्थानांतरित, दोहरी प्रविष्ठि वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया, मतदाता सूची के संदर्भ में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, बूथ लेवल एजेंट से संबंधित समस्त प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बीएलओ को वोटर हेल्पलाईन एप, बीएलओ एप, नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल की तकनीकी की बारिकियों के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीएम प्रवेश कादियान ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को संबोधित करते हुए कहा कि शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना बीएलओ की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी पूरी निष्ठा और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करें, क्योंकि लोकतंत्र की बुनियाद एक मजबूत मतदाता सूची पर ही टिकी होती है।
उन्होंने निर्देश दिए कि वे मतदाताओं के नाम जोडने, हटाने या संशोधन जैसे कार्यों में फार्म सही ढंग से भरवाएं और किसी भी तरह की त्रुटि से बचें। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता बीएलओ की कार्यशैली और ईमानदारी पर आधारित होती है। नागरिक अब खुद वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। इस अवसर पर पीजीटी अध्यापक ललीत मोहन, पीजीटी अध्यापक प्रीतपाल, पीजीटी अध्यापक हिमांशु व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

नई वोट बनवाने पर युवक-युवतियों को मिलेगा उपहार- उपायुक्त

Haryana Utsav

Gohana: गांव आहुलाना में जलभराव के चलते मकानों में आई दरारें

Haryana Utsav

पत्रकारों को टोल टैक्स में छूट दिलाना रहेगी प्राथमिकता-सांसद कौशिक

Haryana Utsav
error: Content is protected !!