HaryanaLatest NewsSonipat

न्यायधीश प्रमोद गोयल ने ली पैनल अधिवक्ता, स्वयं सेवकों व सक्षम युवाओं की समीक्षा बैठक

ADC Sonipat

जिला व सत्र न्यायधीश प्रमोद गोयल ने ली पैनल अधिवक्ता, स्वयं सेवकों व सक्षम युवाओं की समीक्षा बैठक

हरियाणा उत्सव;सोनीपत

सोनीपत, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव रमेश चन्द्र ने बताया कि जिला एडीआर सेंटर में नव-नियुक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रमोद गोयल की अध्यक्षता में पैनल अधिवक्ता, स्वयं सेवकों व सक्षम युवा के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बैठक के दौरान जिला के पैनल एडवोकेट्स को आने वाली कठिनाइओं के बारे व उनके उपायों के बारे में विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि जिला में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा लोगों की सहायता के लिए चलाई जा रही सभी स्कीमों के बारे में जागरूक करें ताकि पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का फायदा उठा सके, ताकि उसे उचित कानूनी सहायता प्रदान की जा सके।

इसके अलावा जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद गोयल के मागदर्शन में डीएलएसए द्वारा जिला कारागार में लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के दौरान मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव रमेश चन्द्र ने 09 केसों की सुनवाई की। इस दौरान जेल अधीक्षक सतविंदर गोदारा भी मौजूद रहे।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा महीने में दो बार जिला कारागार में लोक अदालत का आयोजन किया जाता है, जिसमें छोटे अपराधों में बंद बंदियों के केसों की सुनवाई कर उनका त्वरित निपटान किया जाता है।

Related posts

गणतंत्र दिवस: पहली परेड कब हुई थी? जानिए ऐसे सवालों के जवाब

Haryana Utsav

मन से धार्मिक व्यक्ति को देवता भी करते हैं नमन: डॉ मणिभद्र महाराज

Haryana Utsav

बरोदा उपचुनाव- गठबंधन का प्रत्याशी भाजपा के निशान पर लडेगा चुनाव

Haryana Utsav
error: Content is protected !!