GohanaHaryana

प्रोफेशनल बाक्सिंग प्रतियोगिता में दिखाया मुक्के का दम

Academy

प्रोफेशनल बाक्सिंग प्रतियोगिता में दिखाया मुक्के का दम

-हरियाणा के नवीन वर्मा ने यूपी के रिजान अहमद को हराया

हरियाणा उत्सव, गोहाना:

जींद रोड पर स्थित जय बालाजी स्पोट्स अकदमी में इंडियन बाक्सिंग काउंसिलंग (आईबीसी) द्वारा प्रोफेशनल बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में भारतीय व अफगानिस्तान के बाक्सरों ने अपने मुक्के का दम दिखाया। प्रतियोगिता में मुख्य अथिति के रूप में भाजपा नेता तीर्थ राणा पहुंचे।

उन्होंने कहा कि बाक्सिंग में अपार संभावनाएं हैं। खिलाडियों को खेल के साथ-साथ शिक्षा भी जारी रखनी चाहिए। प्रतियोगिता के आयोजकर्ता एवं अकादमी संचालक जितेंद्र हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता में यूपी के वरुण कुमार ने यूपी के मोहित, हरियाणा के मयंक सुरा ने प्रदीप शर्मा, हरियाणा के अनुज ने पंजाब के गुरकिरण, हरियाणा के नवीन वर्मा ने यूपी के रिजान अहमद, हरियाणा के साहिल ने विक्रम जीत सिंह और हरियाणा के धर्मेंद्र ने हरियाणा के ही नवदीप को हराया। प्रतियोगिता निष्पक्ष करवाने के लिए आईबीसी के सुपरवाइजर विनोद कुमार सैनी पहुंचे। इस मौके पर कुलदीप खासा, विकास दहिया, मेहर सिंह हुड्डा, बाक्सिंग के मुख्य कोच नवीन हुड्डा, अनील मोर, वरुण कुमार मौजूद रहे।

Related posts

अपने ही वोट बैंक का आरक्षण खत्म करने की बात कही

Haryana Utsav

मकान मालिक और किराएदारों की खैर नहीं, मोदी सरकार लाने वाली है नया किराया कानून

Haryana Utsav

सालाना एक हजार किलोमीटर की फ्री यात्रा कर सकते हैं हैप्पी कार्ड के लाभार्थी

Haryana Utsav
error: Content is protected !!