GohanaHaryana

दसवीं कक्षा में दोबारा फेल होने पर छात्र ने लगाई फांसी

10th Demo

दसवीं कक्षा में दोबारा फेल होने पर छात्र ने लगाई फांसी

 हरियाणा उत्सव, गोहाना
बरोदा थाना के अंतरगत एक गांव में 10वीं कक्षा में फेल होने से परेशान छात्र ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर बरोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और शव का पोटस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक छात्र के पिता नीरज ने पुलिस को बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बार्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के रि-अपियर के विषयों की 26 अक्टूबर को परीक्षा ली थी। बोर्ड ने शुक्रवार को रिअपियर की परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया था। परिणाम में उसका बेटा फेल हो गया था। उसका बेटा दसवीं कक्षा में पढ़ता था। बेटा दो बार गणित विषय में फेल हो गया था। छात्र को फेल होने का सदमा लगा हुआ था। जिसके चलते 16वर्षीय छात्र ने अपने घर के उपर बने कमरे में लगे फंखे से फांसी लगा ली। परिजन छात्र को रोहतक जिले के गांव चीडी में स्थित अस्पताल में लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाक बरोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक छात्र के पिता नीरज के ब्यान पर कार्रवाई की।

-दवसीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगा कर जान देने की सूचना मिली थी। छात्र के पिता ने बातया कि दसवीं कक्षा में दोबारा फेल होने से छात्र सदमे में था। जिसके चलते छात्र ने आत्महत्या कर ली। बाकी मामले की जांच की जा रही है।
-बदन सिंह, एसएचओ, बरोदा

Related posts

कहां बिकी सबसे ऊंचे भाव में सरसों

Haryana Utsav

अंधविश्वास के झांसे में न फंसे, देश के वैज्ञानिकों पर भरोसा रखें-बाबा मनशाह

Haryana Utsav

सरकार के निकटतम लोगों की शह पर होते हैं पेपर लीक- दीपेंद्र हुड्डा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!