Gohana

Electricity Gohana: बिजली सप्लाई में सुधार के लिए लगाए जाएंगे 37 नए ट्रांसफार्मर

electricity Bijali

लोड के आधार पर चिह्नित किया गया है स्थान
हरियाणा उत्सव, गोहाना (Bhanwar Singh)
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई व्यवस्था को दुरूस्थ करने के लिए निगम 37 नए ट्रांसफार्मर लगाएगा। नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए निगम अधिकारियों ने गांवों में लाइनों पर लोड को आधार बनाया है। ट्रांसफार्मर लगाने के लिए निगम अधिकारियों ने एजेंसी को कार्य भी अलॉट कर दिया है। नए ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों को बिजली के अघोषित कटों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगम ने करीब नौं हजार ट्रांसफार्मर लगाए हुए हैं। बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर होने के बावजूद भी कई गांवों में ऑवरलोड की समस्या बनी हुई है। ऑवरलोड के कारण बिजली की लाइनों और ट्रांसफार्मर पर असर पड़ता है। ऑवरलोड से तारों में स्पार्किग हो जाती है, जिससे कई बार तार टूट जाती हैं। वहीं ऑवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई बाधित होने संबंधी परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों को बेहतर बिजली सप्लाई देने के लिए निगम विभिन्न गांवों में 37 नए ट्रांसफार्मर लगाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने गांवों को चिह्नित कर लिया है। अधिकारियों ने नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य दो माह में पूरा करने का टारगेट रखा है। नए ट्रांसफार्मर लगाने के बाद ग्रामीणों को बेहतर बिजली सप्लाई मिलेगी।

जल्द लगाए जाएंगे नए ट्रांसफार्मर

गांवों में 37 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। ट्रांसफार्मर लगाने के लिए एजेंसी को कार्य अलॉट कर दिया है। जल्द ही ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। प्रयास है कि उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सप्लाई दी जाए।
सुनील कुमार, एसडीओ, सब-अर्बन, गोहाना

Related posts

धूमधाम से मनाया डा. बीआर अंबेडकर का जन्मदिवस

Haryana Utsav

हेलमेट के चालान शहर से बाहर काटने की मांग

Haryana Utsav

धान के अवशेष में आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम

Haryana Utsav
error: Content is protected !!