Gohana

Medical: खानपुर कलां मेडिकल कालेज में COPD के प्रति लोगों को किया जागरूक

फोटो-बीपीएस महिला मेडिकल कालेज

बीपीएस मेडिकल कालेज में विश्व सीओपीडी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
–
हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)
गोहाना के गांव खानपुर कलां में स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कालेज के सांस व दमा रोग विभाग द्वारा विश्व सीओपीडी पर (क्रानिक आब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को सीओपीडी के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांस व दमा रोग विभाग के अध्यक्ष डा. आनंद अग्रवाल ने की। मेडिकल कालेज के नवनियुक्त निदेशक डा. जेसी दुरेजा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
निदेशक डा. जेसी दुरेजा ने कहा कि लोगों को जागरूकर करने के लिए मेडिकल परिसर में विश्व सीओपीडी दिवस मनाया गया है। धुंआ, धूम्रपान व प्रदुषण के चलते यह बीमारी ज्यादा फैल रही है। हमारे देश में यह बीमारी करीब 35 साल के लोगों में देखने को मिल रही है। प्रदूषण को कम करने के लिए एक दिन नो कार डे बनाया जाएगा।
डा. आनंद अग्रवाल ने कहा कि इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल नवंबर के तीसरे बुधवार को विश्व सीओपीडी दिवस मनाया जाता है। भारत में प्रदूषित वातावरण के चलते लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं।
कार्यक्रम में डा उमा गर्ग, डा. स्वर्ण कोर, डा. मनोज रावल, डा. एसके झां, डा. रमेश वर्मा, डा. मंजीत सिंह, डा. उमा कटारिया, डा. नवतेज सिंह, डा. तरुण, डा. रागिनी सिंह, डा. कमजीत सिंह, डा. सन्नी गर्ग, डा. गौरव मलिक आदि मौजूद रहे।

 

Related posts

Gohana: गोहाना में सीएम का विरोध नहीं करेंगे किसान

Haryana Utsav

आहुलाना चीनी मिल में हवन के साथ बॉयलर में अग्रि प्रज्जवलित की

Haryana Utsav

लड़कियों में हिसार की सानिया और लडक़ों में रोहतक के शुभम बने बेस्ट बॉक्सर

Haryana Utsav
error: Content is protected !!