GohanaHaryana

  ओमप्राश चौटाला और भूपेंद्र हुड्डा का जुर्म सैम, हुड्डा को भी जेल जाना चाहिए।

बरोदा उपचुनाव-

 लोसुपा से मजबूत उम्मीदवार को उतारेंगे-राजकुमार सैनी।

ओमप्राश चौटाला  और भूपेंद्र हुड्डा का जुर्म सैम, हुड्डा को भी जेल जाना चाहिए।

हरियाणा उत्सव, गोहाना-
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (लोसुपा) के सुप्रीमो एवं पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि बरोदा हल्का विकास कार्यों में पिछडा हुआ है। पूर्व में रही सरकारों ने बरोदा हल्के के विकास कार्यों की अनदेखी की है। दो-दो पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और ओमप्रकाश चौटाला ने बरोदा हल्के में कुछ नही किया। इसलिए लोसुपा का आना जरूरी है। बरोदा उपचुनाव में लोसुपा का मजबूत उम्मीदवार होगा। वह गांव ईशपुर खेड़ी में सेठी के घर पर निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे।
सैनी ने कहा कि देश में दलित और पिछडों की हिस्सेदारी में अनदेखी की गई है। 23 फीसदी दलित और 52 फीसदी पिछडों की हिस्सेदारी होनी चाहिए, लेकिन दलित और पिछडों को 50 फीसदी में सिमेट दिया है। राजनीति में सबकी हिस्सेदारी होनी चाहिए, अन्यथा आजादी के कोई मायने नही। उन्होंने हटाए गए 1983 पीटीआई को वापस रखने की मांग की। कहा कि पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला इसी तरह की भर्ती मामले में जेल काट रहे हैं। भूपेंद्र हुड्डा और ओमप्राश चौटाला का जुर्म सैम है। हुड्डा को भी जेल जाना चाहिए। इस मौके पर मोहित, प्रवीन कुमार, वेदपाल, उमेद सिंह, मंगतु, रणबीर, गुरुबक्स आदि मौजूद रहे।

Related posts

गुरु गोरखनाथ प्रकट उत्सव पर लगाया भंडारा

Haryana Utsav

हरियाणा में कब होंगे पंचायतों के चुनाव

Haryana Utsav

मुख्यमंत्री मनोहर  लाल ने दी सोनीपत को विकास की नई सौगात

Haryana Utsav
error: Content is protected !!