GohanaHaryanaSonipat

कांग्रेस की हालात बिना सेनापति की सेना जैसी- रणजीत सिंह

कांग्रेस की हालात बिना सेनापति की सेना जैसी- रणजीत सिंह
-एक सप्ताह के अंदर दिए जाएंगे किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन

हरियाणा उत्सव, गोहाना:

बरोदा उपचुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता मतदाताओं को अपनी अपनी जनहितेशी नीतियों के प्रचार-प्रसार में लगे हैं। बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला गांव आहुलाना पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए प्रदेश में सबसे ज्यादा ट्यूबवेल कनेक्शन बरोदा के किसानों को मुहैया करवाए हैं। जिसमें से करीब 450 ट्यूबवेल कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में करीब 13 फीसदी लाइन लॉस कम हुए हैं। चौटाला गांव आहुलाना में जिला पार्षद अशोक आहुलाना के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मैं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बहुत करीबी सलहाकार रहा हूं। उस समय उनको भी कांग्रेस छोडने की सलहा दिया करता था। क्योंकि स्वाभिमानी व्यक्ति कांग्रेस में नही रह सकता। बिना सेनापति के सेना बिखर जाती है, वही हाल कंग्रेस पार्टी का है। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी को अपना नेता स्वीकार नही करते। इसलिए पार्टी में बिखराव है। ग्रामीणों ने चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल के विश्राम गृह का निवनिर्माण करवाने और गांव का बिजली कनेक्शन चीनी मिल से जोडने की मांग की। उन्होंने मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मबीर नांदल, अशोक आहुलाना, रविंद्र जागलान, सुधीर मलिक, रजनिस मलिक, सतनारायण, अधिवक्ता कुलदीप बोहत, गोपाल, भलेराम, सुरभान, ईश्वर सिंह, महाबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

 मत्स्य पालक किसानों के बनाए जाएंगे किसान क्रेडिट कार्ड

Haryana Utsav

एसीएस देवेंद्र सिंह ने पीआर धान की खरीद शुरू करवाई

Haryana Utsav

कोरोना संकट बीच भारत की मदद के लिए आगे आया आयरलैंड, 700 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स भारत को भेजे

Haryana Utsav
error: Content is protected !!