Gohana

कान्हा से रिश्ता जोडऩे से दुखों से छुटकारा मिलता है

फोटो- केक काटकर जन्मोत्सव समारोह का शुभारंभ करते हुए श्रद्धालु।

-कान्हा के भजनों पर खूब झूमे श्रद्धालु
हरियाणा उत्सव/ गोहाना

महम रोड़ स्थित गांव आहुलाना में सांवरी गौशाला में साध्वी सांवरी के आशीर्वाद से भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप कान्हा का जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। छोटे बच्चों तुषार बोहत और वंश राणा ने केक कटवाकर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में दिल्ली से रेखा कुकरेजा उर्फ बीजी मुख्य रूप से पहुंची। श्रद्धालु कान्हा के भजनों पर खूब झूमें। साध्वी सांवरी के सानिध्य में सत्संग से पूर्व भंडारे का भी आयोजन किया गया।

साध्वी सांवरी ने कहा कि प्रत्येक इंसान के मन में भगवान वास करते हैं। हमें अपने मन की शुद्धि करनी चाहिए। खुद का मन साफ है तो भगवान हमारे अंदर ही वाश करते हैं। कान्हा ने बाल अवतार में ही जन सेवा व लोगों के उद्धार के लिए अपना जीवन लगा दिया था। कान्हा की भक्ति करने से सभी दुखों से छुटकारा मिल जाता है। कान्हा से रिश्ता जोड़ और दुखों से छुटकारा मिल जायेगा। समारोह के दौरान बच्चों को खिलोने उपहार स्वरूप भेंट किये। समारोह के दौरान प्रसाद स्वरूप जलेबी, केक, फल आदि वितरित किया। इस मौके पर विनोद राणा, रजत कुमार, रमा आदि मौजूद रहे।

Related posts

दलित-पिछडों ने पीएम और हरियाणा व उत्तर प्रदेश के सीएम के पुतले फूंके

Haryana Utsav

टैक्स बार एसोसिएशन के दिनेश तनेजा प्रधान तो सीए हिमांशु रंग बने सचिव

Haryana Utsav

धरने पर बैठे दिव्यांग भी उतारेंगे बरोदा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी

Haryana Utsav
error: Content is protected !!