Gohana

गोहाना बार ने झज्जर बार एसोसिएशन प्रधान के समर्थन में वर्क सस्पेंड किया

फोटो-3- वर्क सस्पेंड का समर्थन करते हुए गोहाना बार एसोसिएशन के सदस्य।

गोहाना बार ने वर्क सस्पेंड किया

हरियाणा उत्सव/ गोहाना, बीएस बोहत
झज्जर बार एसोसिएशन के प्रधान पर प्राथमिकी दर्ज करने के विरोध में बार एसोसिएशन गोहाना के अधिवक्ताओं ने एक दिन का वर्क सस्पेंड किया। अधिवक्ताओं ने बार रुम में बैठक कर यह निर्णय लिया गया। वर्क सस्पेंड को लेकर प्रस्ताव पास किया। बैठक की अध्यक्षता बार के सचिव अधिवक्ता अजय लठवाल ने की।

अजय लठवाल ने बताया कि झज्जर में एक चिकित्सक और बार एसोसिएशन झज्जर के प्रधान के बीच में आपसी विवाद हो गया था। इसी विवाद को लेकर चिकित्सक ने बार एसोसिएशन झज्जर के प्रधान के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। आपस में बैठकर सुलह भी की जा सकती थी। लेकिन अचानक बार के प्रधान के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाना गलत है। बार प्रधान के समर्थन में बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं ने एक दिन का वर्क सस्पेंड रखा। सभी अधिवक्ताओं ने एक साथ कामकाज बंद रखने का समर्थन किया। इस मौके पर अधिवक्ता दिलेर सिंह दुहन, आनंद मोर, जितेंद्र लाठर, रविंद्र शर्मा, मनोज कुंडू, विनोद अग्रवाल, शुभम, भूपेंद्र मान आदि मौजूद रहे।

Related posts

Gold: बरोदा के पहलवान विक्की मोर ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक

Haryana Utsav

कृषि विभाग की तर्ज पर मिलेगा मछली पालकों को लाभ

Haryana Utsav

गोहाना नगर परिषद में मलिक दंपति ने पार्षद बनकर बनाया रिकार्ड

Haryana Utsav
error: Content is protected !!