GohanaSonipat

आखिरी 36 सेकंड में पिछड गई सोनम, शुुरुआती बढ़त को कायम नहीं रख पाइ

-सोनम ने छह मिनट की कुश्ती में कब कितने अंक प्राप्त किए

हरियाणा उत्सव, सोनीपत, बीएस बोहत

हरियाणा के सोनीपत के गांव मदीना की पहलवान सोनम मलिक का टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती का मैच शुरू होने से पूर्व गांव में उत्साह का माहौल था। सोनम की कुश्ती शुरू होने से पहले गांव के मंदिर और सोनम की अकादमी में हवन यज्ञ किए गए। सोनम का मैच देखने के लिए ग्रामीण हवन पूरा कर सोनम के घर पहुंच गए। सोनम के घर में बडी सी टीवी सक्रीन के सामने सभी ग्रामीण बेसब्री के इंतजार के बाद सोनम का मैच मंगोलिया की पहलवान के साथ शुरू हुआ। मैच की शुरुआत में सोनम ने बढ़त बनाई लेकिन अंतिम 36 सेकंड़ में बढ़त को कायम नहीं रख पाई और सोनम के साथ भारत को हार का सामना करना पड़ा।

-आखिरी की 36 सेकंड़ में पिछड गई सोनम
सोनम का मंगोलिया की पहलवान के साथ कुल छह मिनट का मैच था। छह मिनट के खेल में दो राउंड थे। पहले राउंड की आखिरी मिनट में सोनम ने एक अंक की बढ़त बनाई। दूसरे राउंड की पहली मिनट में दूसरे अंक की बढ़त फिर से बना ली। सोनम दूसरे राउंड में अपना दमखम दिखाती रही। बहुत शानदार कुश्ती का प्रदर्शन किया। दूसरे राउंड की अंतिम 36 से 28 सेकंड में मंगोलिया की पहलवान ने एक साथ दो अंक प्राप्त कर लिए। सोनम आखिरी की 36 सेकंड में अपनी बढ़त को कायम नहीं रख पाई और हार का सामना करना पडा। कुश्ती में बराबर अंक होने पर एक साथ ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले खिलाडी को विजेता घोषित किया जाता है।

Related posts

बीपीएस महिला मेडिकल कालेज में ठेकेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Haryana Utsav

नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करेंगे पुलिस अधिकारी

Haryana Utsav

 दयानंन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बाल दिवस पर मचाई धूूम

Haryana Utsav
error: Content is protected !!