GohanaHaryana

योगेश्वर दत्त का दलित-पिछड़ों के खिलाफ किया गया ट्वीट वायरल

Yogeshwar Tweet1
योगेश्वर दत्त का दलित-पिछड़ों के खिलाफ किया गया ट्वीट वायरल

-दलित-पिछडों का विरोधी चेहरा आया सामने

हरियाणा उत्सव,गोहाना:

बरोदा उपचुनाव को लेकर सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने पैंतरे शुरू कर दिए हैं। इनेलो से जोगेंद्र मलिक, लोसुपा से राजकुमार सैनी, कांग्रेस ने किसान के बेटे इंदुराज नरवाल (भालू) और भाजपा ने पहलवान योगेश्वर दत्त को मैदान में उतार रखा है। योगेश्वर द्वारा किया गया आरक्षण विरोधी टवीट विरोधियों द्वारा जमकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।
आरएसएस के प्रमुख मोहन भागतव के विचारों से प्रेरित होकर पहलवान योगेश्वर ने अपने टविटर हेंडल पर दलित और पिछडों का आरक्षण खत्म करने का टवीट कर रखा है। योगेश्वर भी चाहते हैं कि दलितों और पिछडों का आरक्षण खत्म हो। योगेश्वर का यह टवीट विरोधियों द्वारा  जमकर वायरल किया जा रहा है। इस टवीट से नोनजाट वोटर भी खफा हैं। ऐसे में यह टवीट भाजपा पार्टी को बरोदा उपचुनाव में कितना नुकसान करेगा, यह तो दलित-पिछडों ने तय करना है। आरक्षण विरोधी को वोट देंगे या किसी दूसरे प्रत्याशी को।

Related posts

जजपा ने नगर निकाय चुनाव को लेकर कसी कमर

Haryana Utsav

प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता में भगत सिंह सदन प्रथम

Haryana Utsav

हेलमेट के चालान शहर से बाहर काटने की मांग

Haryana Utsav
error: Content is protected !!