GohanaHaryana

भीम आर्मी व एएसपी ने दिया इनेलो को समर्थन

INLD & Bheem Army

भीम आर्मी व एएसपी ने दिया इनेलो को समर्थन

 हरियाणा उत्सव/ गोहाना
बरोदा उपचुनाव में जीत के लिए राजनीतिक पार्टी अलग-अलग समीकरण बैठाने में जुटे हुए हैं। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (एएसपी) ने बुधवार को इनेलो पार्टी का समर्थन कर दिया है। पार्टी के राज्य स्तरीय नेताओं ने प्रेस वार्ता में समर्थन की घोषणा की। एएसपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामे प्रधान, धर्मबीर परवार, कमल बराला, अश्वनी नागरा समर्थन पत्र लेकर पहुंचे और इनेलो नेता नफे सिंह राठी को सौंप दिया।
रामे प्रधान ने कहा कि भीम आर्मी के प्रमुख और एएसपी के संस्थापक चंद्र शेखर आजाद के कहने पर बरोदा उपचुनाव में इनेलो पार्टी का समर्थन किया है। पार्टी द्वारा समर्थन पत्र इनेलो पार्टी के वरिष्ठ नेता नफे सिंह राठी को सौंप दिया है। हमारी पूरी टीम इनेलो के पक्ष में प्रचार करेगी। इनेलो पार्टी और एएसपी के नीतियां एक जैसी हैं। नफे सिंह राठी ने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर फेल रही है। किसान, मजदूर, कर्मचारी सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भीम आर्मी व इनेलो पार्टी मिल कर कमेरे वर्ग और किसान की आवाज को बुलंद करेंगे। इस मौके पर इनेलो नेता प्रकाश भारती, सतबीर सैनी, विकास नरवाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

अंत्योदय मेले के पहले दिन के 42 आवेदकों के लिए 01 करोड़ रुपये मंजूर, पहले दिन 90 परिवारों ने किए आवेदन

Haryana Utsav

16 अगस्त से  कर सकेंगे मां वैष्णो देवी के दर्शन, पहले चरण में इतने लोगों को अनुमति –

Haryana Utsav

धार्मिक, सामाजिक व शिक्षण संस्थाओं ने धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव

Haryana Utsav
error: Content is protected !!