Gohana

गोहाना: मुख्य बाजार में बिजली की केबल में लगी आग, हादसा टला

फोटो-मुख्य बाजार में लटकते बिजली के तारों में लगी आग, बिजली निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए दुकानदार

बिजली की केबल के मकडज़ाल को सही लगाने की मांग की।
हरियाणा उत्सव: गोहाना:

मुख्य बाजार में मंगलवार दोपहर बाद बिजली के तारों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने पर दुकानदारों ने दुकानों को बंद कर दिया। आग की सूचना पाकर बिजली निगम कर्मचारी मौके पर पहुंचे। निगम कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक बिजली बाधित रही।

दुकानदार नरेश कुमार, सोनू भाटिया, कृष्ण नारंग, पंमा, अनुराग, राजू चावला, अश्वनी आदि ने बताया कि कांशीराम पकोडे वाले की दुकान के सामने बिजली के तारों को मकडज़ाल बना हुआ है। यहां पर आए दिनों गर्मी में अज्ञात कारणों से तारों में आग लगती है। मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे तारों में आग लग गई। मुख्य बाजार सहित कई जगहों की बिजली तीन बजे से शाम पांच बजे तक बंद रही। आग विक्रराल रुप लेकर दुकानों में न लग जाए। इसी आशंका को लेकर दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर बंद कर दिए और गली में खड़े हो गए। दुकानदारोंने कहा कि तारों के मकडज़ाल से निजात पाने के लिए कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है। लेकिन निगम अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। दुकानदारों ने बिजली के तारों मकडजाल को सही तरीके से लगाने की मांग की।

Related posts

Barota College: Gohana सांस्कृतिक उत्सव तरंगिनी में छात्रों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

Haryana Utsav

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भगवान वाल्मीकि के दर्शन किए

Haryana Utsav

स्वच्छता सर्वेक्षण थ्री की तैयारियों में जुटा गोहाना नगर परिषद

Haryana Utsav
error: Content is protected !!