November 21, 2026
GohanaHaryanaSonipat

राज्यसभा सांसद ने राणा खेड़ी गांव में सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया

राज्यसभा सांसद ने राणा खेड़ी गांव में सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया
गोहाना:
बुधवार को राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने गांव राणा खेड़ी में महर्षि कश्यप सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। भवन के निर्माण पर करीब 15 लाख रुपये खर्च होंगे। सांसद ने ग्रामीणों की शिकायतें भी सुनी और समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरे प्रदेश में समान विकास करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बरोदा हलका में भी भाजपा सरकार ने पिछले छह साल में खूब विकास कराया है। जांगड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री के सामने बरोदा हलका के विकास के लिए जो मांगें रखी गई थी उन्हें पूरा भी करवया गया। उन्होंने गांव में विकास कार्य करवाने के लिए मुख्यमंत्री से 15 लाख रुपये दिलवाने का आश्वासन दिया। सांसद ने ग्रामीणों ने जो समस्याएं बताईं उनका जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भलेराम नरवाल, सुनील वत्स, राजू पटवा, सुंदर कश्यप, रामू वाल्मीकि, मुकेश, अवतार सिंह कश्यप आदि मौजूद रहे।

Related posts

जय बालाजी स्पोर्टस अकादमी के बोक्सरों ने तीन स्वर्ण एक कांस्य पदक जीता

Haryana Utsav

विरोध प्रदर्शन-कांग्रेसियों ने तीन नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई

Haryana Utsav

उम्मीदवारों के प्रचार-प्रसार के लिए के लिए पोस्टर, बैनर व होर्डिंग लगाने के स्थान निर्धारित

Haryana Utsav
error: Content is protected !!